Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeEDITORIAL News in Hindiबोधिवृक्ष: फ्रांसीसी विद्रोह का कारण थे रूसो

बोधिवृक्ष: फ्रांसीसी विद्रोह का कारण थे रूसो

Google News
Google News

- Advertisement -

दर्शन के क्षेत्र में रूसो काफी विख्यात हैं। पूरी दुनिया में उनके दर्शन को मानने वालों की कमी नहीं है। उन्हें फ्रांसीसी क्रांति का प्रेरक माना जाता है। कहा जाता है कि वर्ष 1712 में जब उनका जन्म हुआ था, तो उनकी मां की मौत हो गई थी। किसी तरह उनका लालन-पालन हुआ। गरीबी और भूख उन्हें जन्म से ही मिले थे। जब रूसो की उम्र दस साल की हुई, तो उनके पिता उन्हें छोड़कर न जाने कहां चले गए। स्नेह से वंचित रूसो को उनके चाचा ने पत्थर तराशने वाले के पास भेज दिया। यह व्यक्ति आए दिन रूसो से मारपीट किया करता था।

इससे आजिज आकर रूसो वहां भाग खड़े हुए और फ्रांस जा पहुंचे। रूसो के पास न पैसा था, न कमाने खाने का कोई साधन। नतीजा यह हुआ कि वे फ्रांस में छोटी-मोटी चोरियां करने लगे। कई बार चोरी के आरोप में बुरी तरह पीटे भी गए। भीख मांगी। लोग उन्हें देखते ही दुत्कार देते थे। मिल गया तो खा लिया और नहीं मिला तो भूखे पेट सो गए। येरेसी नाम की एक महिला ने उन्हें सहारा दिया। दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। उससे रूसो के पांच बच्चे हुए। एक दिन वह भी रूसो का साथ छोड़ गई। वह बच्चों को रूसो के पास छोड़ गई।

नतीजा यह हुआ कि बच्चों को अनाथालय में छोड़ना पड़ा। बचपन से लेकर जवानी तक खराब हालात और गरीबी ने उन्हें पढ़ने नहीं दिया, लेकिन उनके मन में एक आक्रोश जरूर भर दिया। बुरे हालात में भी उन्होंने अपने विचारों को ऊंचा ही रखा। धीरे-धीरे उन्होंने फ्रांसीसी अखबारों में अपने विचारों को रखना शुरू किया। लोग उनके विचारों से प्रभावित होने लगे। धर्म और राजतंत्र के खिलाफ लेख लिखने की वजह से उनकी गिरफ्तारी का आदेश दिया गया।  सोलह साल तक जर्मनी और इंग्लैंड में भटकने के बाद 1778 में उनकी मौत हो गई। बाद में जब 1789 में फ्रांसीसी क्रांति हुई तो उसके पीछे रूसो के विचारों को माना गया।

अशोक मिश्र

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

NGT-DDA: एनजीटी ने यमुना के ‘ओ’ जोन में सीवर लाइन बिछाने पर उठाए सवाल

राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (NGT-DDA:) से यमुना के डूब क्षेत्र के ‘ओ’ जोन में चार अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर लाइन बिछाने...

Rail Accident: जबलपुर स्टेशन के पास ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे

मध्य प्रदेश में जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस के दो डिब्बे शनिवार सुबह पटरी से उतर गए। रेलवे के एक अधिकारी ने...

AAP-Congress: ‘आप’ ने कहा, हमें कम आंकने वालों को पछताना पड़ेगा

हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन(AAP-Congress: ) को लेकर अनिश्चितता के बीच, आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को...

Recent Comments