Thursday, February 6, 2025
13.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTKarnataka Politics: 'गाय विरोधी है कांग्रेस सरकार', कर्नाटक में क्यों गूंजे ऐसे...

Karnataka Politics: ‘गाय विरोधी है कांग्रेस सरकार’, कर्नाटक में क्यों गूंजे ऐसे स्वर

Google News
Google News

- Advertisement -

भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर गाय विरोधी होने का आरोप लगाते हुए मवेशियों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के एक नेता का कहना है कि इस क्षेत्र में दूध का उत्पादन घट गया है। भाजपा के राज्य महासचिव पी राजीव ने आरोप लगाया कि सिद्दमैया सरकार गाय विरोधी है क्योंकि वह बेंगलुरु में कोई गाय नहीं चाहती।

कर्नाटक में भाजपा सरकार

कर्नाटक में भाजपा के द्वारा राज्य की कांग्रेस सरकार पर गाय विरोधी होने का आरोप लगाया गया है। इतना ही नहीं पार्टी नेताओं ने मवेशियों के साथ विरोध प्रदर्शन भी किया और गायों के साथ कर्नाटक के फ्रीडम पार्क में एकत्र हुए।

यह भी पढ़ें : बैंक अफसरों ने ओडीओपी के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की दी जानकारी

पशु चिकित्सा अस्पताल की अपर्याप्त संख्या

गायों पर बैनर लगे हुए थे और उन पर लिखा था- यह सरकार पशुधन के पक्ष में नहीं है। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि बेंगलुरु शहरी और बेंगलुरु ग्रामीण जिलों में पशु चिकित्सा अस्पताल अपर्याप्त संख्या हैं। यही नहीं, कई मौजूदा अस्पतालों को भी अन्य स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। इसके अलावा कई समस्यों को उठाते हुए पार्टी के एक नेता ने कहा कि इसके बाद से इस क्षेत्र में दूध का उत्पादन घट गया है। भाजपा के राज्य महासचिव पी राजीव ने आरोप लगाया कि सिद्दमैया सरकार गाय विरोधी है क्योंकि वह बेंगलुरु में कोई गाय नहीं चाहती।

गाय

इस सबके बाद विरोध जाहिर करने वाले भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर राज्य सरकार ने अपनी पशु विरोधी नीति नहीं छोड़ी तो गायों के साथ विधान सौध (कर्नाटक राज्य विधानमंडल-सचिवालय परिसर) का घेराव किया जाएगा।

लेटेस्ट खबरों के लिए क्लिक करें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

3,29,500/-रु के फ्रॉड के मामले में दुसरे आरोपी को साइबर अपराध थाना सेन्ट्रल की टीम ने किया नूंहु से किया गिरफ्तार

घर को किराए पर देने के ऑनलाइन विज्ञापन/पंजीकरण करने उपरांत 3,29,500/-रु के फ्रॉड के मामले में दुसरे आरोपी को साइबर अपराध थाना सेन्ट्रल की...

बीजेपी कोर कमेटी की मीटिंग में निकाय चुनाव को लेकर हुई चर्चा

देश रोजाना डेस्क। हरियाणा में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव (LOCAL BODY ELECTION) को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। ...

बिशन लाल सैनी होंगे BJP में शामिल

चंडीगढ़ । हरियाणा में BJP परिवार में congres के एक बड़े नेता की एंट्री होने जा रही है। CM नायब सिंह सैनी के नेतृत्व...

Recent Comments