प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(constitution Pm : ) ने मंगलवार को देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर PM मोदी ने लिखा, “सभी देशवासियों को भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर संविधान दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।” 1949 में आज ही के दिन भारतीय संविधान को अंगीकार किया गया था, और इस साल इसे अंगीकार किए जाने के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर पुराने संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसे अब संविधान सदन कहा जाता है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री, संसद सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।
constitution Pm : खरगे ने संविधान अंगीकरण की 75वीं वर्षगांठ पर दी शुभकामनाएं
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी संविधान के अंगीकरण के 75वें वर्ष के प्रारंभ पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए सभी भारतीय नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। खरगे ने कहा, “भारत का संविधान हमारे राष्ट्र की जीवनधारा है, जिसे हमारे पूर्वजों ने परिश्रम और सावधानी से तैयार किया। यह संविधान हमें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों की गारंटी देता है और भारत को एक संप्रभु समाजवादी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य बनाता है।”
उन्होंने (constitution Pm : )आगे बताया कि संविधान के आदर्श जैसे न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सिर्फ विचार नहीं हैं, बल्कि ये 140 करोड़ भारतीय नागरिकों के जीवन जीने का तरीका हैं। खरगे ने संविधान सभा और उसके सदस्यों के योगदान को याद करते हुए कहा, “हम हमेशा उनके दृष्टिकोण और बुद्धिमत्ता के आभारी रहेंगे। पंडित नेहरू और बाबा साहेब डॉ. बी आर आंबेडकर जैसे प्रेरणादायक व्यक्तित्व हमारे लिए आशा के मार्गदर्शक रहे हैं।”
कांग्रेस अध्यक्ष ने संविधान सभा की 15 महिला सदस्यों के योगदान को भी सम्मानित किया, जिन्होंने समावेशी भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने यह भी कहा कि संविधान सभा को नागरिकों से अनगिनत सुझाव मिले, जो संविधान के विकास के लिए अहम थे। अंत में खरगे ने कहा, “हम, भारत के लोग, संविधान में व्यक्त हर विचार की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष को और मजबूत करें।”