Friday, October 18, 2024
23.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAEk Ped Maa Ke Naam: पेड़ लगाना ही नहीं, उसकी देखभाल भी...

Ek Ped Maa Ke Naam: पेड़ लगाना ही नहीं, उसकी देखभाल भी हमारी जिम्मेदारी : तरुण चुघ

Google News
Google News

- Advertisement -

15 दिनों में Ek Ped Maa Ke Naam अभियान के तहत 11 हजार पौधे लगाएंगे: भाई भारत भूषण

फरीदाबाद के कुंदन ग्लोबल स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ (Ek Ped Maa Ke Naam) अभियान के तहत सोमवार को आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ पहुंचे। उन्होंने कहा कि केवल पेड़ लगाना ही हमारा कार्य नहीं बल्कि उसकी देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने इस दौरान पौधरोपण भी किया।

कार्यक्रम (Ek Ped Maa Ke Naam) को संबोधित करते हुए तरुण चुघ ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए भाई भारत भूषण की सराहना की। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों, उनके परिजनों एवं सभी फरीदाबाद वासियों से माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर शुरु हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा केवल पेड़ लगाना ही हमारा कार्य नहीं बल्कि उसकी देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा की ऐसी मुहिम फरीदाबाद के हर स्कूल में चलनी चाहिए। वहीं जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम (Ek Ped Maa Ke Naam) को संबोधित करते हुए भाई भारत भूषण ने कहा कि प्रधानमंत्री जी अपनी मां से बेहद प्यार करते थे, साथ ही वो पर्यावरण के प्रति भी उतना ही लगाव रखते हैं। पर्यावरण संरक्षण की चिंता करते हैं। इसलिए उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की। इस आभियान को आगे बढ़ाते हुए हम इसमें अपनी भागीदारी को दोगुनी करेंगे और हमें भारत मां से भी असीम प्रेम है, इसलिए हम ‘ एक पेड़ मां के नाम और एक पेड़ भारत मां के नाम’ लगाएंगे। भाई भारत भूषण ने प्रण लिया कि आने वाले 15 दिनों में 11,000 पौधे लगाएंगे। हम सभी बच्चों के नाम पर एक पेड़ और उनके माता-पिता के नाम पर चार पेड़ सभी घरों में भेजेंगे। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले समस्त कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा एवं उप मेयर देवेंद्र चौधरी, सुखवीर मलेना, गोल्डी अरोड़ा, रमेश भारद्वाज, सतीश शर्मा, राजेन्द्र तालान, रेशम सिंह एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

INDvsNZ: दूसरे दिन गिरे 13 विकेट, कॉन्वे ने बल्लेबाजी में दिखाया दम

पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन, भारतीय टीम के लिए हालात काफी खराब रहे। शुरुआती दिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका और दिन पूरी तरह से धुल गया। दूसरे दिन खेल निर्धारित समय से 15 मिनट पहले शुरू हुआ और कुल 13 विकेट गिरे। भारतीय पारी: न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी और विलियम ओरुर्के ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह घरेलू मैदान पर भारत का टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। हेनरी ने पांच विकेट और ओरुर्के ने चार विकेट झटके। ऋषभ पंत ने भारतीय पारी में सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। न्यूजीलैंड की पारी: बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से डेवॉन कॉन्वे ने शानदार प्रदर्शन किया। स्टंप तक न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 180 रन बना लिए और 134 रनों की बढ़त हासिल कर ली। रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया। समीक्षा: भारतीय बल्लेबाजी बेहद खराब रही और पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद गेंदबाजी में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम और डेवॉन कॉन्वे ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। कॉन्वे का प्रदर्शन: डेवॉन कॉन्वे शतक से चूक गए और 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें बोल्ड किया। निष्कर्ष: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला ओवरकास्ट कंडीशन में गलत साबित हुआ। भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक का सबसे कम स्कोर दर्ज किया गया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

UGC NET Result 2024: जेआरएफ के लिए 4970, पीएचडी के लिए 112070 क्वालिफाइड

NTA UGC NET Result 2024 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जून सत्र के लिए यूजीसी नेट के परिणाम (UGC NET Result 2024) आज, 18...

EV: 2030 तक भारत के ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सुधारों की जरूरत

 2030 तक भारत में ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को आगे बढ़ाने के लिए नीतिगत सुधारों की आवश्‍यकता है, क्‍योंकि 2030 तक भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में 49% की...

Recent Comments