Friday, July 5, 2024
32.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTFood Poisoning : मानसून में पेट का रखें ध्यान, नहीं होंगी बीमारियां

Food Poisoning : मानसून में पेट का रखें ध्यान, नहीं होंगी बीमारियां

Google News
Google News

- Advertisement -

Food Poisoning : मानसून ने भी दस्तक दे दी है। बारिश के इस मौसम में गर्मी से राहत मिलती है। मौसम सुहावना हो जाता है, जिससे मन मिजाज खुश हो जाता है। लेकिन अगर लापरवाही बरती गई तो कई सारी हेल्थ से जुड़ी दिक्कतें (Food Poisoning :हो सकती हैं। खासकर, बारिश के मौसम में फूड पॉइजनिंग यानी पेट से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। एक्सपर्ट कहते हैं कि मानसून में संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट (Health Expert) बताते हैं कि इस मौसम में कई बार देखा जाता है कि कई लोग बचा हुआ खाना खा लेते हैं, जिससे भी बीमारियों का खतरा होता है। ऐसे में खान-पान की चीजों में खास ध्यान रखना चाहिए। मौसम अच्छा होता देख कई लोग बाहरी खाना खासकर रोड साइड फूड का सेवन करते दिखते हैं। याद रखें बारिश में रोड साइड फूड से सेहत को तो नुकसान होता ही है साथ ही आपको अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं।


अगर आप चाहते हैं कि मानसून को आप एन्जाय करें तो कुछ बातों का खास ख्याल रखें…


Food Poisoning : बाहर के खाने को कहें ना

फूड पॉइजनिंग से बचने के लिए आप बाहर का खाना न खाएं। बाहर का खाना लंबे समय तक खुला रहता है, जिससे बैक्टीरिया पनप सकते हैं। कुछ जगहों पर तो खाना लंबे समय तक पकाकर रखा जाता है। ऐसे में आप घर पर ही स्वादिष्ट भोजना पकाएं और परिवार के साथ उसका लुत्फ उठाएं ।


Food Poisoning : फल-सब्जियों का इस्तेमान धोकर ही करें

बरसात में फलों औप सब्जियों को भी धोकर खाना ही सही रहेगा। अगर आप बिना धोए फल-सब्जियां खाते हैं तो इससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है। इन चीजों में बैक्टीरिया पनपने का खतरा ज्यादा रहता है।


बाहर से आने पर हाथ जरूर धोएं

मानसून में बाहर से आने पर अपने दोनों हाथों को अच्छी तरह से साफ करें। रसोई घर में भी खाना बनाने से पहले हाथ को जरूर धोलें।


विटामिन सी को अपने डाइट में लें


मानसून में इम्‍यूनिटी को स्‍ट्रॉन्‍ग रखने केलिए डाइट में उन चीजों को शामिल करें जिसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। लाल शिमला मिर्च, पपीता, नींबू, टमाटर को डाइट में शामिल कर आप बिमारियों से बच सकते हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Inflation in India: आलू, प्याज, टमाटर की महंगाई से बिगड़ा थाली का स्वाद, 10% तक महंगी हो गई वेज थाली

क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिसिस की मासिक रिपोर्ट ‘रोटी राइस रेट’ (Rice Roti Rate) के अनुसार, ब्रॉयलर मुर्गे की कीमत में गिरावट से मांसाहारी भोजन की लागत में कमी आई है।

Hisar firing incident: गिरफ्तारी नहीं होने से व्यापारी नाराज, बंद के एलान से बाजार सुनसान

हरियाणा के हिसार में कार शोरूम पर गोलीबारी मामले में गिरफ्तारी न होने से नाराज व्यापारियों ने बंद का एलान किया है।

Rajya Sabha by-election : राज्यसभा उपचुनाव में प्रत्याशी उतार सकती है कांग्रेस, भूपेंद्र हुड्डा ने दिए संकेत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि यदि जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता दुष्यंत चौटाला आश्वासन देते हैं कि उनकी पार्टी के सभी 10 विधायक उनके साथ हैं तो कांग्रेस हरियाणा में राज्यसभा के उपचुनाव में अपना प्रत्याशी खड़ा करने पर विचार कर सकती है।

Recent Comments