Monday, September 16, 2024
28.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAHaryana Bjp: भाजपा विधायक लक्ष्मण दास नापा टिकट न मिलने पर पार्टी...

Haryana Bjp: भाजपा विधायक लक्ष्मण दास नापा टिकट न मिलने पर पार्टी छोड़ी,कांग्रेस में शामिल

Google News
Google News

- Advertisement -

हरियाणा में 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए टिकट न मिलने पर रतिया सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (Haryana Bjp:) के विधायक लक्ष्मण दास नापा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अब नापा ने ऐलान किया है कि वो कांग्रेस में शामिल होंगे। भाजपा ने चुनावों के लिए 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसके कुछ समय बाद ही नापा ने पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख मोहन लाल बडोली को पत्र लिखकर पार्टी छोड़ने और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की।

Haryana Bjp: रतिया से सुनीता दुग्गल को उम्मीदवार बनाया

रतिया से भाजपा ने सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को उम्मीदवार बनाया है, जिन्हें इस बार सिरसा संसदीय क्षेत्र से टिकट नहीं दिया गया था। भाजपा ने हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए बुधवार को 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस सूची में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है और हाल ही में पार्टी में शामिल हुए कई नेताओं को भी टिकट दिए गए हैं।हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा का लक्ष्य तीसरी बार सत्ता में वापसी करना है, लेकिन कांग्रेस से उसे कड़ी चुनौती मिल रही है। सैनी को विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा का चेहरा बनाया गया है। राज्य में विधानसभा चुनाव 5 अक्टूबर को होंगे और मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।

नवीन गोयल ने की पदयात्रा

बता दें  कि इससे पहले हरियाणा के गुरुग्राम सीट से BJP का टिकट चाहने वाले नवीन गोयल ने बीते बुधवार को शहर में पदयात्रा के जरिए अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की थी। सैकड़ों लोगों ने पदयात्रा में हिस्सा लिया था। गोयल ने कहा था कि , ‘‘मेरे समर्थकों ने मुझसे कल रात एक बैठक करने के लिए कहा था। बैठक में पैदल मार्च निकालने का निर्णय लिया गया था। गुरुग्राम की जनता मेरे राजनीतिक भविष्य के बारे में फैसला करेगी। मुझे उम्मीद है कि पार्टी में मेरे काम को महत्व दिया जाएगा।”

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

क्यों मनाते हैं राष्ट्रीय ओज़ोन परत संरक्षण दिवस?: धरती के श्वास की रक्षा का संकल्प

आज, 16 सितंबर को, पूरी दुनिया राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस मना रही है। इस दिन का उद्देश्य ओज़ोन परत की रक्षा के महत्व...

Haryana BJP Congress: बीरेंद्र सिंह ने कहा, मोदी का प्रचार भी नहीं बदल पाएगा जनता का मन

विधानसभा चुनावों (Haryana BJP Congress: )से पहले, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की स्थिति हरियाणा विधानसभा...

Haryana AAP-BJP: AAP नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा, BJP में लोकतंत्र खत्म

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (Haryana AAP-BJP:) के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने मुख्यमंत्री पद की दावेदारी ठोक दी है। इस...

Recent Comments