Thursday, March 13, 2025
23.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAHaryana Surjakheda: हरियाणा में JJP विधायक सुरजाखेड़ा पर बलात्कार का आरोप

Haryana Surjakheda: हरियाणा में JJP विधायक सुरजाखेड़ा पर बलात्कार का आरोप

Google News
Google News

- Advertisement -

हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जजपा) के बागी विधायक राम निवास सुरजाखेड़ा(Haryana Surjakheda: ) के खिलाफ एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में विधायक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जींद पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय महिला ने सुरजाखेड़ा पर 2021 की घटना का हवाला देते हुए सरकारी नौकरी दिलाने का झूठा आश्वासन देकर उसका शोषण करने और बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर बलात्कार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Haryana Surjakheda: विधायक ने आरोपो को साजिश बताया

विधायक सुरजाखेड़ा ने इन आरोपों को साजिश बताते हुए खारिज किया है। उन्होंने कहा कि यह आरोप हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें कमजोर करने की साजिश का हिस्सा हैं। सुरजाखेड़ा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मुझे सूत्रों से पता चला है कि कुछ असामाजिक तत्वों के इशारे पर मेरे खिलाफ बलात्कार की झूठी प्राथमिकी दर्ज की गई है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि राजनीति का स्तर इतना नीचे गिर जाएगा। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले साजिश के तहत मुझे कमजोर करना दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं हर अग्निपरीक्षा का सामना करने के लिए तैयार हूं और निष्पक्ष जांच की मांग करता हूं। मैं सहयोग करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।”

लोकसभा चुनाव में भाजपा का किया था समर्थन

सुरजाखेड़ा ने 22 अगस्त को नरवाना से जजपा विधायक के रूप में राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का खुलकर समर्थन किया था। विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद सुरजाखेड़ा ने दावा किया था कि वह और तीन अन्य विधायक जल्द ही भाजपा में शामिल हो जाएंगे। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर बृहस्पतिवार को कानूनी प्रावधानों के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। सुरजाखेड़ा ने इसे राजनीतिक षड्यंत्र करार देते हुए कहा कि चुनाव से पहले उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वे हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रमाण है होली

वी के पूजाभारत एक कृषि प्रधान देश है, और जैसा कि सभी को विदित है कि कृषि ही मनुष्य की आजीवका का प्रमुख साधन...

Haryana local body election result : हथीन में भी खिला कमल, बीजेपी की रेणु लता 1263 वोटों से जीती

हथीन। नगर पालिका के चेयरपर्सन के चुनाव में BJP प्रत्याशी रेणु लता विजयी रहीं।  उन्होंने   पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ीं आभा रविन कुमार...

Recent Comments