Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAFaridabadयुवती की कैसे गई जान, हुआ बड़ा खुलासा

युवती की कैसे गई जान, हुआ बड़ा खुलासा

Google News
Google News

- Advertisement -

पल्ला इलाके में करीब दो महीने पहले एक युवती की रहस्यमय हालत में मौत हो गई थी। जांच के बाद पुलिस ने युवती की मौत को हादसा बताया था। युवती के परिजनों ने इस मामले को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में रखा था। मुख्यमंत्री ने थाना सराय ख्वाजा पुलिस को हत्या का मामला दर्ज करने के आदेश दिये थे। जांच के बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में मृतका की मां ऊषा गिरी ने कहा है कि वह झरिया मार्केट इलाके में परिवार के साथ किराए के मकान में रहती है। 11 अप्रैल को उसकी 17 वर्षीय बेटी दुर्गा गिरी मकान की छत पर सो रही थी। आरोप है मकान में अन्य कमरों में किराए पर रहने वाली धर्मवती, रुकसाना खातून, सूर्यभान, सुनीता और शमां ने उसकी हत्या कर छत से फेंक दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पंहुची और शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में पता चला कि सिर में गहरी चोट के कारण युवती की मौत हुई है। पुलिस ने अपनी जांच में इसे हादसा बताया था। युवती के शरीर पर सिर के अलावा कोई चोट के निशान नहीं पाए गए थे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments