Tuesday, July 9, 2024
27.9 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeSPORTSCricketInd vs SA: अर्शदीप-आवेश का कहर, भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया

Ind vs SA: अर्शदीप-आवेश का कहर, भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया

Google News
Google News

- Advertisement -

India tour to South Africa : साउथ अफ्रीका (Ind vs SA) में भारतीय टीम ने कमाल कर दिया है। टीम इंडिया ने अपने अफ्रीका दौरे पर मेजबान टीम को वनडे सीरीज के पहले मैच में हरा दिया है। भारतीय टीम ने इस जीत से सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 19 दिसंबर को खेला जाएगा।

तेज गेंदबाजों ने बरपाया कहर

साउथ अफ्रीका (Ind vs SA) के खिलाफ मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाया। अर्शदीप सिंह और आवेश खान की जोड़ी ने नौ विकेट लिए। पांच विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इन दोनों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद साई सुदर्शन ने डेब्यू मैच में अर्धशतक लगाकर मैच को समाप्त किया। श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतकीय पारी खेली।

116 रन पर सिमटी अफ्रीकी टीम

जोहानिसबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, उनका फैसला गलत साबित हुआ और अफ्रीकी टीम (Ind vs SA) 116 रन पर सिमट गई।

जवाब में टीम इंडिया ने 16.4 ओवर में 117 रन बनाकर जीत दर्ज की। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पांच साल बाद उसके घरेलू मैदान पर वनडे में हराया। 2018 में सेंचुरियन के मैदान पर टीम इंडिया को पिछली जीत मिली थी। उसके 2022 में लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

साउथ अफ्रीका की दूसरी बड़ी हार

इस मुकाबले में भारत की पारी में 200 गेंद शेष रह गए। वनडे में गेंद शेष रहते हुए दक्षिण अफ्रीका की यह दूसरी सबसे बड़ी हार है। इससे पहले 2008 में इंग्लैंड ने नॉटिंघम में 215 गेंद शेष रहते दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच जीत लिया था। वहीं, गेंद शेष रहते हुए भारत की यह चौथी बड़ी जीत है। 2023 में श्रीलंका के खिलाफ 263 गेंद, 2001 में केन्या के खिलाफ 231 और 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 211 गेंद शेष रहते भारत ने मैच को जीत लिया था।

डेब्यू मैच में सुदर्शन का धमाल

दक्षिण अफ्रीका से मिले 117 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को पहला झटका ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में लगा। वह चौथे ओवर में पांच रन बनाकर वियान मुल्डर का शिकार बने। इसके बाद श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए। अय्यर ने आक्रामक रवैया अपनाया। इससे सुदर्शन को आराम से खेलने का मौका मिल गया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी की।

अय्यर 111 रन के स्कोर पर आउट हुए। वह मैच को फिनिश नहीं कर पाए। अय्यर ने 45 गेंद पर 52 रन की पारी खेली। उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया। सुदर्शन 43 गेंद पर 55 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने नौ चौके लगाए। तिलक वर्मा एक रन बनाकर नाबाद लौटे।

सुदर्शन के नाम रिकॉर्ड

साई सुदर्शन भारत के लिए अपने पहले वनडे में 50 या उससे अधिक रन बनाने वाले 17वें बल्लेबाज बन गए। वह भारत के चौथे ओपनर हैं, जिन्होंने डेब्यू वनडे में 50 या उससे अधिक रन की पारी खेली है। रॉबिन उथप्पा ने 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ 86 रन बनाए थे। केएल राहुल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2016 में नाबाद 100 रन की पारी खेली थी। जिम्बाब्वे के खिलाफ ही 2016 में फैज फजल ने नाबाद 55 रन बनाए थे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Kumari Selja padyatra: जुलाई के अंत में हरियाणा के शहरी क्षेत्रों में पदयात्रा शुरू करेंगी कुमारी सैलजा

कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा शहरी मतदाताओं से जुड़ने के लिए जुलाई के अंत में पदयात्रा शुरू करने जा रही हैं।

Gold Jewellery Rules In India: सोने के आभूषण के प्रेमी हैं तो जान लें पहले ये नियम

क्या आप जानते हैं कि कितनी मात्रा में सोना घर में रखा जा सकता है? सोना रखने को लेकर क्या नियम है, इस पर कितना टैक्स लगता है?

ईरान की महिलाओं और युवाओं ने रच दिया नया इतिहास

ईरान बदल रहा है। इस बात का सुबूत है सुधारवादी नेता मसूद पजशकियान का प्रचंड मतों से ईरान के राष्ट्रपति पद के चुनाव में...

Recent Comments