Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeSPORTSCricketIPL Auction 2024: मंच तैयार, 333 खिलाड़ी नीलामी को तैयार

IPL Auction 2024: मंच तैयार, 333 खिलाड़ी नीलामी को तैयार

Google News
Google News

- Advertisement -

IPL Auction 2024: आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन के लिए मंच सजकर तैयार है। इस बार नीलामी दुबई में होगी। इस बीच बीसीसीआई ने आईपीएल के 17वें सीजन के लिए नीलामी में शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। दुनियाभर के 333 खिलाड़ियों को इस लिस्ट में जगह मिली है।

इस लिस्ट (IPL Auction 2024) में 214 भारतीय और 119 ओवरसीज के खिलाड़ी हैं। दो खिलाड़ी एसोसिएट टीम के हैं। 116 खिलाड़ी कैप्ड और 215 अनकैप्ड हैं। इससे पहले 1166 खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए खुद का नाम रजिस्टर्ड कराया था। इस बार मिनी ऑक्शन में 77 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी।

कहां होगा मिनी ऑक्शन का आयोजन ?

आईपीएल ऑक्शन (IPL 2024 Auction) का आयोजन 19 दिसंबर को होगा। इसके लिए दुबई के कोका कोला एरिना को चुना गया है। भारतीय समसानुसार दोपहर 2:30 बजे से नीलामी शुरू होगी। नीलामी में सबसे ज्यादा बेस प्राइज 2 करोड़ है।

2 करोड़ के ब्रैकेट में 23 खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) और ट्रेविस हेड (Travis Head) शामिल हैं।

दूसरा सबसे ज्यादा बेस प्राइस 1.5 करोड़ का है। इसमें 13 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।

2 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ी

भारत के हर्षल पटेल, शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव दो करोड़ रुपये के बेस प्राइस ब्रैकेट में शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड के अलावा पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जोश इंगलिश, जोश हेजलवुड और सीन एबॉट भी इसी ब्रैकेट में हैं।

इंग्लैंड के हैरी ब्रूक क्रिस वोक्स, जेम्स विंस, जेमी ओवर्टन, आदिल रशीद, डेविड विली और बेन डकेट ने भी इस लिस्ट में अपना नाम डाला है।

दक्षिण अफ्रीका के रीलो रूसो, रसी वान डर डुसेन, गेराल्ड कोएत्जी के अलावा न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्यूसन, अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान और बांग्लादेश के मुस्तफिजूर रहमान भी दो करोड़ रुपये के बेस प्राइस में हैं।

किस टीम के पास कितनी राशि और जगह

टीमपर्स में राशि (करोड़ रुपये)जगह खालीविदेशी खिलाड़ी की जगह
चेन्नई सुपरकिंग्स 31.463
दिल्ली कैपिटल्स28.9594
गुजरात टाइटंस38.1582
कोलकाता नाइटराइडर्स32.7124
लखनऊ सुपरजाएंट्स13.1562
मुंबई इंडियंस17.7584
पंजाब किंग्स29.182
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर23.1563
राजस्थान रॉयल्स14.583
सनराइजर्स हैदराबाद3463
कुल262.957730
- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

AAP Sunita: सुनीता केजरीवाल ने कहा, मोदी जी केजरीवाल से डरे हुए हैं

हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सुनीता केजरीवाल (AAP Sunita: )ने शनिवार को लोगों से आम आदमी पार्टी (आप) को वोट देने का...

NGT-DDA: एनजीटी ने यमुना के ‘ओ’ जोन में सीवर लाइन बिछाने पर उठाए सवाल

राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (NGT-DDA:) से यमुना के डूब क्षेत्र के ‘ओ’ जोन में चार अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर लाइन बिछाने...

Haryana BJP: भाजपा का एक और नेता ने छोड़ा साथ

हरियाणा में भाजपा(Haryana BJP: ) को एक और झटका लगा है। पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।...

Recent Comments