Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeSPORTSCricketGoogle Search List :  गूगल के पिच पर विराट कोहली का सिक्सर

Google Search List :  गूगल के पिच पर विराट कोहली का सिक्सर

Google News
Google News

- Advertisement -

Google Search List Virat Kohli :  क्रिकेट की पिच पर विराट कोहली को छक्का लगाते तो सबने देखा है। इस बार विराट ने गूगल के पिच पर भी छक्का लगा दिया है। कोहली दुनिया में गूगल सर्च के इतिहास में सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं।

इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, शेन वॉर्न, मुथैया मुरलीधरन, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, रोहित शर्मा समेत कई खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि, इनके इतर कोहली गूगल के इतिहास में ‘सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले क्रिकेटर’ के रूप में सामने आए हैं।

सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला एथलीट कौन?

दरअसल, सर्च इंजन ‘गूगल’ (Google Search List) ने अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। उसने अपनी शुरुआत से अब तक में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले विषयों की सूची जारी की है। इनमें क्रिकेटरों में विराट कोहली का नाम पहले नंबर पर है।

सूची में सबसे अधिक खोजे जाने वाले एथलीट की बात करें, तो इसमें रियल मैड्रिड और मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व दिग्गज और पुर्तगाल फुटबॉल टीम के मौजूदा कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो शीर्ष पर हैं। 38 साल की उम्र में भी यह फुटबॉलर सऊदी अरब के क्लब अल-नस्र के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहा है।

लियोनल मेस्सी और फेडरर भी पीछे छूटे

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इस लिस्ट (Google Search List) में शीर्ष पर आने के लिए कुछ महान एथलीट्स को पीछे छोड़ा है। इनमें लियोनल मेस्सी, रोजर फेडरर, राफेल नडाल और जोकोविच जैसे नाम शामिल हैं। रोनाल्डो और मेस्सी अपनी पीढ़ी के सबसे बेहतरीन एथलीट्स में गिने जाते हैं। फुटबॉल के ग्राउंड में लगभग 15 वर्षों से ये दोनों अपने खेल से प्रभावित करते रहे हैं। सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले खेल की बात करें, तो ‘फुटबॉल’ शीर्ष पर है।

रोनाल्डो के बड़े प्रशंसक हैं कोहली

खास बात यह है कि दोनों शीर्ष पर आने वाले खिलाड़ी एकदूसरे के बड़े फैन हैं। विराट कोहली भी पुर्तगाली फुटबॉलर रोनाल्डो के बड़े फैन हैं। भारत के पूर्व कप्तान कई मौकों पर बता चुके हैं कि वह रोनाल्डो के कितने बड़े फैन हैं।

फीफा विश्व कप 2022 को याद कीजिए, जब पुर्तगाल की टीम हारकर विश्व कप से बाहर हो गई थी। तब रोनाल्डो खूब रोए थे। तब कोहली ने इंस्टाग्राम पर उनके लिए लिखा था, ‘आपने इस खेल में और दुनिया भर के खेल फैंस के लिए जो कुछ भी किया है, उससे कोई भी ट्रॉफी या कोई भी खिताब नहीं छीन सकता या बयां नहीं कर सकता।

कोहली ने लिखा था कि कोई भी टाइटल लोगों पर पड़ने वाले आपके प्रभाव को बयां नहीं कर सकता या ये नहीं बता सकता कि जब हम आपको खेलते हुए देखते हैं तो मैं और दुनिया भर के कई लोग क्या महसूस करते हैं। यह भगवान की ओर से आपको मिला एक उपहार है। एक ऐसे व्यक्ति के लिए एक ऐसा वरदान जो हर मैच में अपना दिल लगाकर खेलता है और कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रतीक है और किसी भी खिलाड़ी के लिए एक सच्ची प्रेरणा है। आप मेरे लिए ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम हैं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments