Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaISRO: चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले पंजाब के शिक्षा मंत्री ने जारी...

ISRO: चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले पंजाब के शिक्षा मंत्री ने जारी किया ये आदेश, जानें क्या है

Google News
Google News

- Advertisement -

Punjab News: 40 दिनों की लम्बी यात्रा के बाद आज शाम चंद्रयान 3 चाँद की सतह पर रचेगा इतिहास। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज शाम 6 बजकर 4 मिनट के करीब चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग होने वाली है। ISRO के मुताबिक चंद्रयान-3 तय किये गए समय पर ही अपना मिशन पूरा कर लेगा। वहीं पंजाब कि बात करें तो चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मंगलवार को ट्वीट के जरिए ये लिखा कि चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग को खुश आमदीद कहने और शुभकामनाएं देने के लिए पंजाब तैयार है।

हरजोत सिंह ने किया ट्वीट-

हरजोत सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट के जरिए ये कहा की अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की सालों और दिन रात की मेहनत के कारण ही चंद्रयान-3 को ISRO श्री हरीकोटा से 14 जुलाई को रवाना हुआ था। कल 23 अगस्त 2023 को शाम 5:00 बजे के बाद लैंडर चांद की धरातल पर लैंड करेगा। चंद्रयान 3 की चांद पर लैंडिंग को खुश आमदीद कहने और शुभकामनाएं देने के लिए कल पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में इस ऐतिहासिक पल को दर्शाने वाले पोस्टर,पेंटिंग्स और Quiz compition करवाए जाएंगे।

इस राज्य में भी आज शाम को खुलेंगे स्कूल-

पंजाब के बाद हरियाणा में भी आज शाम को एक घंटे के लिए स्कूल खोले जाएंगे। आपको बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से स्टूडेंट्स को चंद्रयान-3 मिशन की लाइव लैंडिंग दिखाने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही हरियाणा के शिक्षा मंत्री कवर पाल गुर्जर ने भी प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियो को यह आदेश दिए हैं कि शाम 5 बजे से 6 बजे तक प्रदेश के सभी स्कूल खोले जाए और विद्यार्थियों को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग दिखाई जाए।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Kargil Vijay Diwas: प्रधानमंत्री ने कहा, हार के बावजूद सबक नहीं सीखता है पाकिस्तान

प्रधानमंत्री(PM) नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को करगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas: ) के मौके पर कहा कि पाकिस्तान ने इतिहास से कोई सबक...

AAP Haryana: हरियाणा में सुनीता केजरीवाल करेंगी चुनाव प्रचार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल(AAP Haryana: ) दो दिवसीय हरियाणा दौरे के दौरान अंबाला, भिवानी और रोहतक में आम आदमी...

Haryana BJP: मोहनलाल बड़ौली ने कहा, हरियाणा में तीसरी बार भी बनेगी डबल इंजन की सरकार

भारतरीय जनता पार्टी (BJP) की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष एवं राई से विधायक मोहनलाल बड़ौली ने दावा(Haryana BJP: ) किया कि प्रदेश में तीसरी बार...

Recent Comments