झारखंड में गणतंत्र(jharkhand bjp:) दिवस से पहले संविधान के मूल्यों के प्रति जागरूकता फैलाने और इसके निर्माता डॉ. बी.आर. आंबेडकर के योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 15 जनवरी से ‘संविधान गौरव अभियान’ शुरू करेगी। यह जानकारी भाजपा के एक पदाधिकारी ने गुरुवार को दी।
भाजपा (jharkhand bjp:)के वरिष्ठ नेता और इस अभियान के राज्य समन्वयक अमर कुमार बाउरी ने बताया कि यह अभियान पूरे देश में 11 जनवरी से 25 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। हालांकि, झारखंड में पार्टी के सदस्यता अभियान के चलते कार्यकर्ताओं की व्यस्तता को ध्यान में रखते हुए इसे 15 जनवरी से 25 जनवरी तक चलाया जाएगा।
बाउरी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है कि कांग्रेस ने किस तरह से डॉ. आंबेडकर का ‘‘अपमान’’ किया। इसके साथ ही, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा डॉ. आंबेडकर की नीतियों और विचारों को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए उठाए गए कदमों पर जोर दिया।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मोदी सरकार ने डॉ. आंबेडकर से जुड़े पांच प्रमुख स्थानों को ‘पंच तीर्थ’ के रूप में विकसित किया है। इस अभियान के माध्यम से पार्टी संविधान के प्रति सम्मान और आंबेडकर के योगदान को व्यापक स्तर पर प्रचारित करेगी।