Sunday, February 23, 2025
20.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeEDITORIAL News in Hindiलेव तोलस्तोय और धनी व्यापारी

लेव तोलस्तोय और धनी व्यापारी

Google News
Google News

- Advertisement -

लेव निकोलायेविच तोलस्तोय को दुनिया के महान लेखकों में माना जाता है। वह मास्को को एक धनी परिवार में पैदा हुए थे। घर-परिवार में सब कुछ होते हुए भी उनके मन में शांति नहीं थी। मानसिक शांति के लिए वह जीवन भर भटकते रहे। उन्होंने क्रीमियाई युद्ध (1855) में भी भाग लिया था, लेकिन बाद में उन्होंने सेना की नौकरी छोड़ दी। उनका उपन्यास शांति और युद्ध और करेनिना रूसी साहित्य की अमोल धरोहर है। पूरी दुनिया में तोलस्तोय का उपन्यास आज भी पढ़ा जाता है। एक बार की बात है। तोलस्तोय सामान्य दिनों की अपेक्षा कुछ जल्दी चर्च पहुंच गए।

उस समय चर्च में कोई नहीं था। वह अंदर गए तो एक व्यक्ति ईसा मसीह की मूर्ति के सामने खड़ा होकर कह रहा था कि हे प्रभु! मैंने जीवन में बहुत सारे पाप किए हैं। मुझे उन पापों के लिए क्षमा कर देना। मैं अपने जीवन में किए गए पापों के लिए आपसे सच्चे मन से माफी मांगता हूं। तभी उस व्यक्ति की निगाह तोलस्तोय पर पड़ी। वह व्यक्ति जब तोलस्तोय के नजदीक आया, तो उन्होंने देखा कि अपने पापों की क्षमा मांगने वाला व्यक्ति नगर का सबसे बड़ा व्यापारी है। उसने तोलस्तोय से पूछा कि तुमने क्या सुना?

तोलस्तोय ने कहा कि मैंने सब कुछ सुना है। इस पर वह व्यक्ति बोला कि यदि तुमने यह बात किसी को बताई तो बहुत बुरा होगा। मैंने जो कुछ कहा है वह मेरे और ईश्वर के बीच की बात है। तब तोलस्तोय बोले कि इसका मतलब तुम ईश्वर को बेवकूफ बना रहे थे। जो व्यक्ति सच्चे हृदय से माफी मांगता है, वह दुनिया को अपने पापों को बताता है, ताकि उसमें सुधार आए। तुम अपने पापों को गुप्त रखना चाहते हो। यह सुनकर उस व्यापारी को अपनी गलती का एहसास हुआ और चुपचाप घर चला गया।

-अशोक मिश्र

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

वासुदेव अरोड़ा वार्ड नम्बर 37 के मतदाताओं की एक मात्र पंसद

समस्याओं का एक ही समाधान, तीर कमान तीर कामन फरीदाबाद। नगर निगम के वार्ड नम्बर 37 के र्निदलीय उम्मीदवार वासुदेव अरोड़ा को मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है उनके समर्थकों के तूफान की तेज हवाओं में बाकि सभी उम्मीदवारों की हवा निकल रही है। वार्ड नम्बर 37 में मतदाताओं की एकमात्र पंसद वासुदेव अरोड़ा हैं और वार्ड की जनता जान चुकि है कि समस्याओं का एक ही समाधान तीर कमान। वासुदेव अरोड़ा ने सैक्टर 9 के डोर टू डोर अभियान में मतदाताओं को कहा कि वह अपने वार्ड की सभी समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं और इन समस्याओं के समाधान के लिये 2 मार्च को आप मेरे चुनाव चिन्ह तीर कमान के सामने वाला बटन दबाकर मुझे नगर निगम में पार्षद के रूप में भेजें। समाजसेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि वासुदेव अरोड़ा पिछले 25 वर्षों से बिना किसी पावर के अपने वार्ड की समस्याओं का समाधान करते रहते है इसलिये आज हम सभी का कर्तव्य बनता है कि वासुदेव अरोड़ा की सेवाओं को सरकारी ताकत देकर अपने वार्ड के विकास को गति प्रधान करें। सैक्टर 9 में डोर टू डोर अभियान में हर घर से लोग उनको वोट देने का वादा करके उनके साथ समर्थन में उनके हक में वोट की अपील करने उनके साथ निकलते जा रहे थे और वहाँ के लोगों का कहना है कि बाकि नेता केवल वोट के समय नजऱ आते है लेकिन वासुदेव अरोड़ा हर समय उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं इसलिये इस बार उनके बहुत ही भारी मतों से एकतरफा जीत के साथ नगर निगम पंहुचायेंगें। वासुदेव अरोड़ा

महिला की पहचान नाम से होगी या ‘तलाकशुदा’ से?

- सोनम लववंशी समाज में भाषा केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं है। यह सोच, संस्कार और व्यवस्था का दर्पण होती है। जब भाषा में...

Recent Comments