Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaMadhya Pradesh New CM: इंतजार खत्म, मध्य प्रदेश के नए सीएम बने...

Madhya Pradesh New CM: इंतजार खत्म, मध्य प्रदेश के नए सीएम बने मोहन यादव

Google News
Google News

- Advertisement -

Madhya Pradesh New CM: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया गया है। सोमवार को भोपाल में हुई विधायक दल की बैठक में मोहन यादव (Mohan Yadav) के नाम पर मुहर लगी है।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जीत दर्ज करने के बाद, मुख्यमंत्री पर माथापच्ची चल रही थी। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाया गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री पद को लेकर अभी भी सस्पेंस जारी है।

भाजपा आलाकमान ने मनोहर लाल खट्टर, डॉ. के लक्ष्मण और आशा लकड़ा को पर्यवेक्षक बनाकर मध्य प्रदेश का सीएम चुनने की जिम्मेदारी सौंपी थी। पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सोमवार को हुई विधायक दल की बैठक में मोहन यादव (Mohan Yadav) के नाम को फाइनल किया गया।

कौन हैं मोहन यादव (Mohan Yadav)

मोहन यादव (Mohan Yadav) ने माधव विज्ञान महाविद्यालय से पढ़ाई की है। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्जैन के नगर मंत्री का जिम्मा संभाल चुके हैं।

मोहन 1982 में छात्र संघ के सह-सचिव भी चुने गए थे। वे भाजपा की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य और सिंहस्थ मध्य प्रदेश की केंद्रीय समिति के सदस्य, मध्य प्रदेश विकास प्राधिकरण के प्रमुख, पश्चिम रेलवे बोर्ड में सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।

2013, 2018 के बाद अब वे 2023 में भी उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।

भाजपा को मिला था प्रचंड बहुमत

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान हुए थे। इसके नतीजे 3 दिसंबर को जारी हुए थे। नतीजों में भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल हुई थी। आंकड़ों पर नजर डालें तो भाजपा के हिस्से में 163 सीटें आईं, जबकि कांग्रेस को 66 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था।

अपनी जिम्मेदारियां निभाऊंगा : मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मैं केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं कि मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को यह जो जवाबदारी दी है। आपके प्यार और सहयोग से मैं अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने का प्रयास करूंगा।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Uttrakhand rain: महाराष्ट्र और उत्तराखंड बारिश से बेहाल, रूद्रप्रयाग-मदमहेश्वर में पुल बहा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड (Uttrakhand rain) में रूदप्रयाग जिले में मदमहेश्वर पैदल रास्ते पर गोंडार में एक पुल बह गया। इससे वहां 25 से 30 पर्यटक फंस गए हैं।

Haryana BJP: मोहनलाल बड़ौली ने कहा, हरियाणा में तीसरी बार भी बनेगी डबल इंजन की सरकार

भारतरीय जनता पार्टी (BJP) की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष एवं राई से विधायक मोहनलाल बड़ौली ने दावा(Haryana BJP: ) किया कि प्रदेश में तीसरी बार...

Kargil Vijay Diwas: प्रधानमंत्री ने कहा, हार के बावजूद सबक नहीं सीखता है पाकिस्तान

प्रधानमंत्री(PM) नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को करगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas: ) के मौके पर कहा कि पाकिस्तान ने इतिहास से कोई सबक...

Recent Comments