Thursday, October 17, 2024
32.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTMonsoon Snacks: बरसात में चटपटा खाने का मन हो रहा है, इन...

Monsoon Snacks: बरसात में चटपटा खाने का मन हो रहा है, इन व्यंजनों से क्रेविंग शांत कीजिए

Google News
Google News

- Advertisement -

मानसून में चटपटा खाने(Monsoon Snacks: ) का सभी का दिल करता है। कई बार क्रेविंग होने पर हम समझ नहीं पाते कि क्या खाना सही रहेगा। आपकी इस टेस्टी खाने की क्रेविंग को शांत करने के लिए, कुछ खाने की चीजों की लिस्ट बना रहे हैं जो मानसून के मौसम का पर्याप्त हैं। आइए जानते हैं अलग-अलग  व्यंजनों के बारे में जिन्हें इस बारिश के मौसम में खाया जा सकता है।

Monsoon Snacks: कचौरी

मसालेदार आलू की सब्जी के साथ परोसी जाने वाली कचौरी का नाम सुनते ही आपके मुंह में पानी आ गया होगा। शाम के सामय नाश्ते में आप आलू की सब्जी और कचौरा खा सकते हैं। इसके बाद गरमा गरम चाय से आपका मूड फ्रेश हो जाएगा।

स्प्रिंग रोल

गरम-गरम स्प्रिंग रोल चटपटी चटनी का साथ, वाह कहना ही क्या! ये वो चीज है जो लंबे समय तक अपनी गर्माहट और क्रिस्प को बरकरार रखती है। आप आर्डर कर के भी मंगा सकते हैं और घर में भी इसे खुद से बना सकते हैं।

भूने हुए चने

यह एक पौष्टिक और हल्का स्नैक है जिसे तवे पर भूनकर बनाया जाता है, इसे नमक, काली मिर्च और निम्बू के साथ आप और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं।  

प्याज के पकौड़े

बारिश के मौसम में लोग कई तरह के पकौड़े बनाते हैं। प्याज के पकौड़े एक पारंपरिक भारतीय नाश्ता है, जो बेसन (चने के आटे) और ताजा कटे प्याज और कटी हुई हरी मिर्च से बनाया जाता है। एक गर्म कप मसाला चाय के साथ स्वादिष्ट और कुरकुरे प्याज के पकौड़े खाने का अपना अलग ही स्वाद है।

वड़ा पाव

वड़ा पाव यूं तो मुंबई का फेमस स्ट्रीट फूड है, लेकिन मौजूद समय में यह पूरे देश में काफी प्रचलित हो चुका है। बारिश के मौसम में चाय के साथ इसे खाने का अपना अलग मजा है। आलू वड़ा को बेसन, उबले आलू, हरी मिर्च और मसालों के साथ बनाया जाता है। इसे पाव यानी ब्रेड के दो टुकड़ों के बीच मसालेदार चटनी के साथ खाया जाता है।

लेटेस्ट खबरों के लिए क्लिक करें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Justin Trudeau ने माना, निज्जर मामले में कनाडा के पास ठोस सबूत नहीं

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) ने स्वीकार किया है कि उन्होंने बिना ठोस सबूत के भारत सरकार के एजेंटों पर खालिस्तानी अलगाववादी...

Haryana CM Oath: नायब सैनी के साथ 10-12 मंत्री ले सकते हैं शपथ इन नामों की चर्चा

Haryana CM Nayab Sing Saini Oath: हरियाणा में नायब सिंह सैनी के विधायक दल के नेता बनने के बाद, सभी की नजरें गुरुवार को...

ED ACTION: जीएसटी धोखाधड़ी मामले में गुजरात के कई शहरों में छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED ACTION: ) ने गुरुवार को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन के मामले में गुजरात के कई...

Recent Comments