Wednesday, March 12, 2025
31.4 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAहरियाणा में अब बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

हरियाणा में अब बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: दिसंबर में भी अबकी बार उतनी ठंड नहीं है। जैसे कि हर बार सर्दियों में ठंड पड़ती है। लेकिन, अब पहाड़ी इलाकों में ठंड पड़नी शुरू हो गई है। जिसके बाद अब धीरे- धीरे ठंड बढ़ने लगी है। और जल्द ही कोहरे के पड़ने की संभावना भी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) की तरफ से आधे हरियाणा में ऑरेंज अर्ल्‍ट जारी किया है। साथ ही कई जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की है। दूसरी तरफ तापमान में ज्यादा उतार चढ़ाव नहीं रहा। राज्‍य में अधिकतम तापमान 23 और न्‍यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया है।

राजस्थान के साथ लगते हिसार के बालसमंद क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया है। यह प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा हैं। हरियाणा में मौसम में परिवर्तन के साथ ही दो दिन से लगातार कोहरे की चादर में प्रदेश लिपटा हैं।

सर्दियों में अबकी बार धुंध की एक मोटी परत देखने को नहीं मिल रही है। जैसे की पहली बार देखने को मिली थी। अक्सर सर्दियों के शुरू होने से ही दिसंबर और जनवरी में खासकर कोहरा दिखने लगता था। लेकिन अबकी बार बहुत ही कम कोहरा दिखने को मिल रहा है। साथ ही धुंध भी एक- दो दिन ही अबतक नज़र आयी है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments