Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeSPORTSCricketNZ vs SA : Semi Final दावेदारों के बीच जोरदार भिड़ंत की...

NZ vs SA : Semi Final दावेदारों के बीच जोरदार भिड़ंत की उम्मीद

Google News
Google News

- Advertisement -

World Cup 2023 : फाइनल की तारीख नजदीक है। सेमी फाइनल (NZ vs SA ) की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सुपर फोर की जंग में सभी टीमें जोर लगा रही हैं। हालांकि, प्वाइंट टेबल से हालात साफ हो गए हैं। कुछ टीमों की विदाई तय हो गई है। पाकिस्तान, नीदरलैंड, बांग्लादेश और इंग्लैंड नीचे पायदान पर हैं। इन चारों टीमों की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं। इंग्लैंड प्वाइंट टेबल में अंतिम स्थान पर है। उसने तो घर लौटने की तैयारी भी शुरू कर दी होगी। इस बीच बुधवार को एक दिलचस्प मुकाबला होने वाला है। इस मैच में सेमीफाइनल के दो दावेदार भिड़ेंगे। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मैच होगा।

NZ vs SA : क्या है न्यूजीलैंड की मजबूती?

दोनों टीमों (NZ vs SA ) ने अब तक बेहतर किया है। न्यूजीलैंड का खेल शुरू से ही मजबूत रहा है। पिछले साल भी उसने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। भारत के खिलाफ एक मुकाबले को छोड़ दें तो उसके बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने टीम को मजबूती दी है। भारत ने धर्मशाला में हुए मैच में भले ही जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड ने उसे संघर्ष करने पर मजबूर किया। अन्य टीमों के साथ भी न्यूजीलैंड के मुकाबले शानदार रहे हैं।

उसने ज्यादातर मैच एकतरफ ही जीते हैं। उसके बल्लेबाजों ने काफी रन बनाए हैं। अकेले रचिन रविंद्र ने न्यूजीलैंड के लिए 406 रन बनाए हैं। उनके पास सचिन तेंदुलकर जैसी प्रवाह है। साथ ही राहुल द्रविड़ सरीखी दृढता है। उनके हवाई शॉट देखने लायक होते हैं। इसके अलावा वह अच्छे स्पिनर होने के कारण संपूर्ण पैकेज हैं। डेरिल मिशेल न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को गहराई देते हैं। तो न्यूजीलैंड के पास जिम्मी नीशाम जैसे ऑलराउंटर हैं। ग्लेन फिलिप्स के रूप में एक और ऑलराउडर टीम को मजबूत बनाता है।

NZ vs SA : दक्षिण अफ्रीका की क्या है मजबूती?

NEW ZEALAND vs SOUTH AFRICA world cup 2023
NEW ZEALAND vs SOUTH AFRICA world cup 2023

दक्षिण अफ्रीका (NZ vs SA ) के पास भी बेहतरीन लाइनअप है। उसके पास बल्लेबाज भी उम्दा हैं। तो गेंदबाजी में भी उसकी धार तेज है। दक्षिण अफ्रीका के क्विंटोन डिकॉक तीन शतक समेत 431 रन बना चुके हैं। पावर हिटर के तौर पर हेनरिच क्लासेन हैं। डेविड मिलर दक्षिण अफ्रीका के लिए एक्स फैक्टर हैं। एडेन मार्कराम ऑलराउंडर के रूप में टीम को मजबूती देते हैं। साथ ही कप्तान तेम्बा बावुमा भी शानदार कप्तान है। गेंदबाजी में दक्षिण अफ्रीका को कागिसो रबाडा के फिट होने की उम्मीद होगी। रबाडा की मौजूदगी ही विरोधी टीम को भयभीत करने के लिए काफी है।

क्या हैं दोनों टीमों की अंक गणित

दोनों टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश की दावेदार हैं। अगर बल्लेबाज चल निकले तो यह रोमांचक मैच होगा। न्यूजीलैंड के छह मैचों में आठ अंक हैं। लगातार चार जीत के बाद धर्मशाला में नतीजे उसकी अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहे। ऐसे में एक पराजय से अफगानिस्तान और पाकिस्तान के रास्ते खुल सकते हैं। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका के जीतने पर 12 अंक हो जाएंगे। वह भारत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। महाराष्ट्र क्रिकेट संघ के इस मैदान पर स्पिनरों को काफी मदद मिली है। इसी के दम पर अफगानिस्तान ने श्रीलंका पर सात विकेट से जीत दर्ज की थी। बल्लेबाजों में यह मुकाबला अनुभव और युवा जोश का भी है।

दक्षिण अफ्रीका : दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डिकॉक, रीजी हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कागिसो रबादा, तबरेज शम्सी, रेस वान डेर डुसेन , लिजाद विलियम्स।

न्यूजीलैंड: टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशाम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिशेल सेंटनर, ईश सोढी, टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्युसन और मैट हेनरी।

मैच का समय : दोपहर दो बजे से

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments