Wednesday, March 12, 2025
19.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANApalwal news:अखिल भारतीय मैथिल ब्राह्मण महासभा की बैठक संपन्न

palwal news:अखिल भारतीय मैथिल ब्राह्मण महासभा की बैठक संपन्न

Google News
Google News

- Advertisement -

मैथिल ब्राह्मण समाज के (palwal news:)उत्थान एवं जागृति हेतु अखिल भारतीय मैथिल ब्राह्मण महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामदेव भारद्वाज की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

मंगलवार(palwal news:) को अलीगढ़ रोड स्थित मैथिल ब्राह्मण धर्मशाला में बैठक का शुभारंभ भगवान परशुराम को नमन करते हुए गायत्री मंत्र के साथ किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामदेव भारद्वाज ने बताया कि हमें एकजुट होकर समाज में व्याप्त विभिन्न मतभेदों को दूर कर स्वच्छ, सुरक्षित, सुंदर वातावरण स्थापित करना होगा। बैठक में सर्वसम्मति से दर्जनभर प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किए गए। इनमें निर्णय लिया गया कि बिहारीजी मंदिर गोवर्धन का भव्य जीर्णोद्धार किया जाएगा। सभी प्रदेशों में जाति आयोग के अंतर्गत मैथिल ब्राह्मण दर्ज किया जाए। समस्त प्रांतों में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश प्रांत का चुनाव 5 जनवरी एवं हरियाणा प्रदेश समिति का चुनाव 12 जनवरी को होगा। महासभा के अंतर्गत संचालित समस्त समितियों एवं प्रांतों का आय-व्यय का विवरण एक माह के अंदर समाज के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। संगठनों के रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण किया जाएगा। आगामी विवाह समारोह नि:शुल्क आयोजित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश प्रांत अध्यक्ष छत्रपाल व्यास ने अपनी कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा की। ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के अध्यक्ष जुगेंद्र भारद्वाज ने कहा कि मैथिल ब्राह्मणों को अपने संस्कारों पर बल देना चाहिए। बालकों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने तथा ब्राह्मण के कर्म को बढ़ावा देने पर जोर दिया। समाज में व्याप्त विभिन्न मतभेदों के निवारण के लिए चर्चा की गई।

बैठक का(palwal news:) संचालन राष्ट्रीय महामंत्री पंडित सत्यपाल पाराशर ने किया। कार्यक्रम के संयोजक जिलाध्यक्ष सत्यवीर मास्टर ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नरेश कुमार मैथिल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित चेतन स्वरूप शर्मा, जगन्नाथ शर्मा, ओमप्रकाश मास्टर, राष्ट्रीय सचिव पंडित वीरपाल मिश्रा, सुभाष पाराशर, सह कोषाध्यक्ष हेमदत्त पाठक, दिल्ली प्रदेश संरक्षक सुनहरीलाल झा, राजस्थान प्रांत से वीरेंद्र प्रधान, फरीदाबाद सेवा समिति अध्यक्ष जगदीश प्रभाकर, मंदिर समिति से रूपकिशोर उपमन्यु, महासचिव हरिबल्लभ शर्मा, संरक्षक बदन मिश्र, सोहनलाल मिश्र, करण सिंह अध्यापक, देशराज प्रधान, प्रकाश मैथिल, मथुरा जिलाध्यक्ष श्यामलाल मिश्रा, योगेश मैथिल, चंद्रपाल बीडीसी, प्रेमचंद शर्मा, ज्योतिराम शर्मा, मुकेश शर्मा, गिर्राज शर्मा, मोहन मैथिल, विनोद शर्मा आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments