Friday, March 14, 2025
32.8 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeBiharPatna News:अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य किशोर कुणाल का निधन

Patna News:अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य किशोर कुणाल का निधन

Google News
Google News

- Advertisement -

पटना(Patna News:) में पूर्व आईपीएस अधिकारी और महावीर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष किशोर कुणाल का निधन हो गया। उन्हें कार्डियक अरेस्ट के बाद महावीर वत्सला अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किशोर कुणाल अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष भी थे। उन्होंने कई सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

किशोर (Patna News:)कुणाल एक सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी थे। सेवा निवृत्ति के बाद उन्होंने खुद को सामाजिक कार्यों में समर्पित कर दिया। वह बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष थे और पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर से भी जुड़े थे। महावीर मंदिर न्यास बोर्ड, पटना में कई स्कूल और एक कैंसर अस्पताल चलाता है। किशोर कुणाल पटना के प्रसिद्ध स्कूल ज्ञान निकेतन के संस्थापक भी थे।

जब वीपी सिंह देश के प्रधानमंत्री थे, तब केंद्र सरकार ने उन्हें विश्व हिंदू परिषद और बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के बीच मध्यस्थता के लिए विशेष अधिकारी नियुक्त किया था। किशोर कुणाल ने अपने जीवन में सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments