देश रोजाना: बुधवार को 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया था, जिसमे उन्होंने यूक्रेन से युद्ध को समाप्त करने के लिए कहा था। उन्होंने पश्चिमी देशों पर यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में स्थित लोगो के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप लगाया था।
राष्ट्रपति पुतिन वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से जुड़ते हुए ब्रिक्स के नेताओं से कहते है, कि रूस ने उन लोगों का सहयोग करने का फैसला किया है जो अपनी भाषा, अपनी संस्कृति, और अपने भविष्य के लिए लड़ रहे हैं। इस समूह में दुनिया के 5 सबसे बड़े विकासशील देश शामिल हैं, जिसमे भारत, ब्राजील, रूस, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।
पुतिन को दक्षिण अफ्रीका में गिरफ्तार होने का डर
बताया जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका में ग्रिफ्तार होने के डर से पुतिन ने यह सम्मलेन वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए किया था। क्योंकि यूक्रेन से बच्चों के अपहरण के मामले में, अंतराष्ट्रीय अपराध अदालत ने उनके खिलाफ मार्च में गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था।
राष्ट्रपति पुतिन ने ब्रिक्स समूह में कहा कि अपना अगला शिखर सम्मेलन अक्तूबर 2024 में कजान में हो सकता है, लेकिन सही तारीख पर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई।