रविवार सुबह पंजाब और हरियाणा के (PUNJAB-HARYANA:)कई हिस्सों में बारिश हुई, साथ ही ठंड का दौर भी जारी रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, चंडीगढ़ में 18.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि पंजाब के अमृतसर में पांच मिलीमीटर, लुधियाना में 11 मिलीमीटर, पटियाला में 6.5 मिलीमीटर, पठानकोट में तीन मिलीमीटर, बठिंडा में 31 मिलीमीटर और फरीदकोट में 20.6 मिलीमीटर बारिश हुई। हरियाणा के अंबाला में 20.5 मिलीमीटर, हिसार में 13 मिलीमीटर, करनाल में 1.6 मिलीमीटर, नारनौल में 14 मिलीमीटर, रोहतक में तीन मिलीमीटर, भिवानी में छह मिलीमीटर और सिरसा में 3.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग(PUNJAB-HARYANA:) के मुताबिक, पंजाब का गुरदासपुर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अमृतसर में तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 10.4 डिग्री सेल्सियस और पटियाला तथा पठानकोट में तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। बठिंडा में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 9.5 डिग्री सेल्सियस और चंडीगढ़ में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से चार डिग्री अधिक था।
हरियाणा में अंबाला में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 9.5 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 11.4 डिग्री सेल्सियस और नारनौल में 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रोहतक में तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 9 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान, हरियाणा में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री और पंजाब में 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।