Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTRajasthan: टी रविशंकर प्रमुख सचिव तो मुख्यमंत्री के OSD बने योगेश कुमार

Rajasthan: टी रविशंकर प्रमुख सचिव तो मुख्यमंत्री के OSD बने योगेश कुमार

Google News
Google News

- Advertisement -

Rajasthan New Government: राजस्थान में नई सरकार बनने के साथ ही अधिकारियों का तबादला शुरू हो गया। राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के अधिकारी योगेश कुमार श्रीवास्तव को शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विशेष अधिकारी (ओएसडी) बनाया गया।

Rajasthan: कार्मिक विभाग ने जारी किया आदेश

इस संबंध में Rajasthan के कार्मिक विभाग की ओर शनिवार को जारी आदेश के अनुसार पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षारत योगेश कुमार श्रीवास्तव का स्थानान्तरण/ पदस्थापन विशेषाधिकारी, मुख्यमंत्री राजस्थान जयपुर के पद पर राज्य हित में तुरंत प्रभाव से किया जाता है।

कौन हैं योगेश कुमार श्रीवास्तव

2008 बैच के आरएएस अधिकारी श्रीवास्तव (Yogesh Kumar Shrivastava) 14 दिसंबर से पदस्थापन्न की प्रतिक्षा में (एपीओ) थे। इससे पहले, वह नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के उप सचिव थे। वहीं, कार्मिक विभाग ने चार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों को आगामी आदेशों तक पदस्थापन प्रतीक्षा में रखे जाने के आदेश जारी किए हैं।

चार आईएएस को पदस्थापन प्रतीक्षा में रखा गया

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका, सचिव गौरव गोयल, सचिव आरती डोगरा, विशिष्ट सचिव राजन विशाल को शनिवार को आगामी आदेशों तक पदस्थापन आदेशो (एपीओ) की प्रतीक्षा में रखा गया है। भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। कुछ समय बाद विभाग ने तीन आईएएस अधिकारियों को मुख्यमंत्री कार्यालय में अस्थाई प्रभार दे दिया।

टी रविकांत बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

आईएएस अधिकारी टी. रविकांत (T Ravikant) को शुक्रवार को मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव का प्रभार दिया गया। आनंदी को मुख्यमंत्री के सचिव और डॉ सौम्या झा को अस्थायी रूप से मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया।

कौन हैं टी रविकांत

IAS टी रविकांत (T Ravikant) को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया है। रविकांत 1998 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें पूर्ववर्ती सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका के स्थान पर प्रमुख सचिव बनाया गया है। इससे पहले रविकांत राजस्थान (Rajasthan) आवासन मंडल के आयुक्त, सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के निदेशक और विशिष्ट शासन सचिव रह चुके हैं। इसी तरह टी रविकांत मुख्यमंत्री कार्यालय के विशिष्ट सचिव, कोटा, झुंझुनूं, भरतपुर, हनुमानगढ़ और बांसवाड़ा में कलेक्टर भी रह चुके हैं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments