Jharkhand Politics : प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जगह-जगह तलाश कर रही है लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। इस बीच प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने उन्हें ढूंढ़कर लाने वाले को 11 हजार का इनाम देने का भी एलान किया है। उन्होंने इससे संबंधित इश्तेहार निकलवा दिए है और सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी की तरफ से 10वां समन जारी करने के बाद से वह अचानक लापता हो गए है। अब तक उनका कहीं पता नहीं चल पाया है। इसे लेकर राज्य में विपक्ष भाजपा नेता उन पर हमलावर बने हुए है और उनको भगौड़ा कह रहे हैं। पार्टी के नेताओं ने राज्यपाल से इस मामले को संज्ञान में लेकर तुरंत एक्शन लेने के लिए कहा है।
तलाश है झारखंड के गुमशुदा मुख्यमंत्री की…
— Babulal Marandi (@yourBabulal) January 30, 2024
जिन किसी भी सज्जन को यह व्यक्ति दिखें तो, दिए गए पते पर तुरंत सूचित करें।
सही जनकारी देने वाले को 11 हजार रुपये नगद राशि दी जाएगी। pic.twitter.com/9nvFhVQlnl
11 हज़ार का रखा इनाम
झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक विज्ञापन निकालते हुए हेमंत सोरेन का गुमशुदा की तलाश करने वाले पर्चे चारों ओर बंटवा दिए है। और ढूंढ़ने वाले व्यक्ति को 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने का भी एलान कर डाला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विगत 2 दिनों से लापता हैं। इसके अलावा राज्य के पुलिस महानिदेशक और इंटेलिजंस विभाग को सीएम के लोकेशन की कोई जानकारी नहीं है ये एक गंभीर समस्या है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विगत 2 दिनों से लापता हैं। राज्य के पुलिस महानिदेशक और इंटेलिजंस विभाग को सीएम के लोकेशन की जानकारी नहीं होना गंभीर मसला है।
— Babulal Marandi (@yourBabulal) January 30, 2024
अवैध संपत्ति अर्जित करने और घोटाले का आरोप हेमंत सोरेन के उपर व्यक्तिगत रूप से लगा हुआ है, लेकिन ईडी को इसका जबाव… pic.twitter.com/eDWrZOXg1a