Wednesday, March 12, 2025
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTUK PM Election Result: ब्रिटेन में लेबर पार्टी बनाएगी सरकार, कीर स्टार्मर...

UK PM Election Result: ब्रिटेन में लेबर पार्टी बनाएगी सरकार, कीर स्टार्मर होंगे नए पीएम

Google News
Google News

- Advertisement -

UK PM Election Result: ब्रिटेन में लेबर पार्टी बनाएगी सरकार, कीर स्टार्मर होंगे नए पीएमब्रिटेन आम चुनाव में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। 650 सीटों वाली ब्रिटिश संसद (हाउस ऑफ कॉमन्स) में विपक्षी लेबर पार्टी ने 400 से ज्यादा सीटों के साथ प्रचंड जीत दर्ज की है। अब कीर स्टार्मर ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री होंगे। साथ ही कंजर्वेटिव प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का 18 महीने का कार्यकाल अब समाप्त हो गया।

UK PM Election Result: पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस भी हारीं

आम चुनाव (UK PM Election Result) में सुनक के मंत्रिमंडल में शामिल पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस और कई कैबिनेट मंत्री पराजित हो गए। बीबीसी की खबर के अनुसार ट्रस दक्षिण पश्चिम नॉरफॉक निर्वाचन क्षेत्र से लेबर पार्टी के प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी टेरी जर्मी से 630 वोट से हार गईं। वह 45 दिन तक प्रधानमंत्री रही थीं और कंजर्वेटिव पार्टी की ऐतिहासिक पराजय के लिए पार्टी के कई नेताओं ने उनके उतार-चढ़ाव वाले इस छोटे से कार्यकाल को जिम्मेदार ठहराया है।

आज पीएम बन सकते हैं स्टार्मर

दक्षिण पश्चिम नॉरफॉक का परिणाम (UK PM Election Result) टोरी (कंजर्वेटिव) पार्टी के अब तक के सबसे खराब चुनाव परिणाम के रूप में देखा जा सकता है। ब्रिटेन में चार जुलाई को हुए आम चुनाव में लेबर पार्टी ने बहुमत के लिए पर्याप्त सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने हार स्वीकार करते हुए लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर को बधाई दी है। स्टार्मर आधिकारिक रूप से आज प्रधानमंत्री पद ग्रहण करेंगे। वह पांच साल से कम समय के भीतर अपनी पार्टी को फिर से सत्ता में वापस लाने में सफल रहे हैं।

लेबर पार्टी को 160 सीटें मिलने का अनुमान

लेबर पार्टी को हाउस ऑफ कॉमन्स में करीब 160 सीट (UK PM Election Result) के साथ बहुमत मिलने का अनुमान है। कंजर्वेटिव पार्टी के हारने वाले अन्य नेताओं में पेनी मॉर्डोंट और पूर्व मंत्री जैकब रीज-मॉग शामिल हैं। सुनक खुद उत्तरी इंग्लैंड में अपनी रिचमंड एवं नॉर्थलेरटन सीट पर 23,059 वोट के अंतर के साथ दोबारा जीत हासिल करने में सफल रहे हैं।

रीज-मॉग ने बीबीसी से कहा कि वह हार के लिए किसी और को नहीं, बल्कि खुद को ही जिम्मेदार ठहराते हैं। उन्होंने कहा कि यह कंजर्वेटिव नेताओं के लिए बहुत ही खराब रात रही है। रक्षा मंत्री ग्रांट शेप्स, न्याय मंत्री एलेक्स चाक और मिशेल डोनेलन भी हारने वाले मंत्रियों में शामिल हैं। हालांकि चांसलर जेरेमी हंट 891 वोट से अपनी सीट पर जीत हासिल करने में सफल रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

होली से पहले सीएम योगी ने 1.86 करोड़ परिवारों को दिया बड़ा तोहफा

- उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी के रूप में सीधे बैंक खातों में भेजी गई 1890 करोड़ रुपए की धनराशि**- लखनऊ में मुख्यमंत्री ने...

Haryana local body election result : हथीन में भी खिला कमल, बीजेपी की रेणु लता 1263 वोटों से जीती

हथीन। नगर पालिका के चेयरपर्सन के चुनाव में BJP प्रत्याशी रेणु लता विजयी रहीं।  उन्होंने   पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ीं आभा रविन कुमार...

बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रमाण है होली

वी के पूजाभारत एक कृषि प्रधान देश है, और जैसा कि सभी को विदित है कि कृषि ही मनुष्य की आजीवका का प्रमुख साधन...

Recent Comments