Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLIFESTYLEरात में नहीं आती ढंग से नींद , जानिए क्या है इसके...

रात में नहीं आती ढंग से नींद , जानिए क्या है इसके पीछे का कारण

Google News
Google News

- Advertisement -

इंसान की अच्छी सेहत का सबसे गहरा संबंध उसकी अच्छी नींद से होता है। ऐसे में नींद की कमी के कारण इंसान कई बीमारियों का शिकार हो सकता है। आइए आज आपको ऐसी चीज़ों के बारे में बताते हैं जिनके सेवन से आपकी नींद उड़ सकती है। डॉक्टर्स का भी कहना है कि सोने से पहले इन चीजों के सेवन से बचना चाहिए। भरपूर नींद हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होती है। इससे हमारा मेटाबॉलिज्म सही तरीके से काम करता है। ऐसे कई लोग हैं जिन्हे रात के समय नींद न आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप सोने से पहले एक रूटीन फॉलो करें जो आपको अच्छी नींद लाने में सहायक का काम करेगा। आज हम आपको ऐसे ही कुछ लोगों की ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे जिसके चलते आपको नींद में खलल व इंसोमनिया की समस्या का सामना करना पड़ता है।

डिनर व सोने के बीच कम समय
अक्सर आपने यह बात तो सुनी ही होगी कि रात में डिनर जल्दी कर लेना चाहिए। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि रात में लेट डिनर करने से आपको सीने में जलन का सामना करना पड़ सकता है और नींद आने में काफी समस्या होती है। रात के दौरान हमारा मेटाबॉलिज्म काम करना बंद कर देता है। इसलिए ऐसे में बेहद जरूरी है कि सोने से पहले कम से कम दो घंटे पहले ही आप अपना डिनर कर लें।

हैवी डिनर
रात के वक्त हैवी डिनर खाने से खाने को पचाने में काफी परेशानी होती है और आपको ब्लोटिंग का भी आमना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपको कब्ज़, अपच और पेट संबंधित समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

पोषक तत्वों की कमी
रात के वक्त लाइट डिनर करना चाहिए लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप अपनी डाइट में पोषक तत्वों को ही शामिल ना करें। अपनी डाइट में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स जैसे पोषक तत्वों को जरूर शामिल करें। इससे आपको रात के बीच में भीख नहीं लगेगी और आपको आराम से सोने में मदद मिलेगी।

अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन
शरीर में कैफीन लेवल बढ़ाने के लिए चाय, कॉफ़ी के अलावा और भी कई चीजें जिम्मेदार होती हैं जैसे कि चॉकलेट। लोगों को अक्सर रात के खाने के बाद चॉकलेट खाने की आदत होती है। यह आपकी नसों को उत्तेजित करने का काम करता है। जिसका सीधा असर आपकी नींद पर पड़ सकता है।

शराब का सेवन
एल्कोहल आपकी नींद के लिए बेहद खतरनाक होता है। इससे रात के समय आपकी नींद कई बार टूट सकती है और अगले दिन काम करने के लिए जरूरी अच्छी नींद भी आपको नहीं मिल पाती है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments