Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTRajasthan BJP 2nd candidate list : दूसरी सूची जारी, वसुंधरा मैदान...

Rajasthan BJP 2nd candidate list : दूसरी सूची जारी, वसुंधरा मैदान में

Google News
Google News

- Advertisement -

rajasthan bjp 2nd candidate list राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी (BJP mission rajasthan) और कांग्रेस (congress candidate list in rajasthan) दोनों पार्टियां उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही है। शनिवार को भाजपा ने 83 उम्मीदवारों की दूसरी सूची (rajasthan bjp 2nd candidate list) जारी की है। यह तब हुआ जब एक दिन पहले ही दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक (rajasthan bjp delhi meeting) हुई थी। इस बैठक में ही उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगी है। राजस्थान चुनाव की घोषणा के साथ ही (mission rajasthan 2023) भाजपा ने पहली सूची (bjp candidate first list) में 41 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। भाजपा अब तक 12 नामों का ऐलान कर चुकी है। अबी 76 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम आने बाकी हैं। राजस्थान में 25 नवंबर को चुनाव होने हैं।

 rajasthan bjp 2nd candidate list : किसका होगा सपना पूरा

Sachin Pilot, Ashok Gahlot and Vasundhra Raje
सचिन पायलट, अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे।

राजस्थान विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही सरगर्मी बढ़ गई है। सभी ओर चर्चा है कि बीजेपी और कांग्रेस mission rajasthan फतह का सपना कैसे पूरा करेगी। एक तरफ कांग्रेस अशोक गहलोत (Ashok Gahlot) और  (Sachin Pilot) के बीच मनमुटाव से जूझ रही है। वहीं, दूसरी ओर बीजेपी में भी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (vasundhra raj) को लेकर कई तरह की बातें चल रही हैं। जब से चुनाव की सरगर्मी शुरू हुई, सबसे बड़ा सवाल यही था कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की क्या भूमिका होगी। क्या वे विधानसभा चुनाव लड़ेंगी? भाजपा की दूसरी सूची (rajasthan bjp 2nd candidate list) में सबसे बड़ा नाम वसुंधरा राजे का ही है। वे झालावाड़ की झालरापाटन विधानसभा सीट से पांचवीं बार चुनाव लड़ेंगी।

rajasthan bjp 2nd candidate list : बिसात बिछाने लगी बीजेपी

rajendra rathore
राजेंद्र राठौड़।

बीजेपी के लिए राजस्थान का चुनाव बेहद खास है। इसे 2024 के लोक सभा चुनाव से भी जोड़ा जा रहा है। यही कारण है कि बीजेपी उम्मीदवारों की घोषणा काफी सतर्कता के साथ कर रही है। दूसरी सूची के मुताबिक नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ (rajendra rathore) की सीट बदल दी गई है। वे इस बार चुरू जिले की तारानगर से चुनाव लड़ेंगे। पिछली बार वे चुरू से जीते थे। चुरू से उनकी जगह हरलाल सहारण को टिकट दिया गया है। आमेर से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया (Satish Punia) को टिकट दिया गया है।

दल-बदल का दौर जारी, टिकट की मारा-मारी

चुनावी माहौल में दल-बदल का दौर जारी है। कांग्रेस से भाजपा में आईं पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा को नागौर से उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत के दामाद नरपत सिंह राजवी को चित्तौड़गढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है। वे पिछली बार जयपुर की विद्याधर नगर सीट से चुनाव लड़े थे, जहां से इस बार भाजपा ने सांसद और जयपुर के पूर्व शाही घराने से ताल्लुक रखने वालीं दीया कुमारी को टिकट दिया है। राजसमंद से दीप्ति माहेश्वरी को टिकट दिया गया है। वे दिवंगत भाजपा नेता रहीं किरण माहेश्वरी की बेटी हैं। यहां हुए उपचुनाव में दीप्ति ही निर्वाचित हुई थीं।

कांग्रेस के सामने मजबूती के लिए उम्मीदवारों की तैनाती

CP JOSHI and Vishwaraj Singh
सीपी जोशी और विश्वराज सिंह।

नाथरद्वारा से कुंवर विश्वराज सिंह मेवाड़ को मैदान में उतारा गया है। माना जा रहा है कि वह bjp mission rajasthan को सार्थक बनाने में मददगार साबित होंगे। मेवाड़ के पूर्व शाही घराने से ताल्लुक रखने वाली विश्वराज कुछ दिन पहले भाजपा में शामिल हुए थे। यहां से विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी (cp joshi) कांग्रेस के मौजूदा विधायक हैं। कांग्रेस ने दोबारा जोशी को ही यहां से मैदान में उतारा है। बीकानेर के पूर्व राजघराने से संबंध रखने वालीं सिद्धि कुमारी को बीकानेर पूर्व से फिर से चुनाव लड़ेंगी। पिछली बार वे इस सीट से जीती थीं।

वसुंधरा के समर्थकों को टिकट

बीजेपी किसी भी हालत में वसुंधरा राजे को नाराज नहीं करना चाहती है। यही कारण है कि उनके समर्थकों को भी भाजपा की दूसरी सूची में जगह मिली है। प्रताप सिंह सिंघवी को छाबड़ा सीट से फिर से टिकट मिला है। वे यहीं से मौजूदा विधायक हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कालीचरण सराफ को भी मालवीय नगर से फिर से टिकट मिला है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments