Saturday, September 7, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTAmarnath Yatra 2024 : 29 जून से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत, केवल...

Amarnath Yatra 2024 : 29 जून से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत, केवल 45 दिन की होगी यात्रा

Google News
Google News

- Advertisement -

Baba Amarnath Yatra 2024 : बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस साल होने वाली बाबा अमरनाथ यात्रा का शेड्यूल जारी हो गया है। बता दें कि सावन माह में होने वाली बाबा अमरनाथ (Baba Amarnath Yatra) की इस साल की यात्रा 29 जून से शुरु होगी और रक्षा बंधन वाले दिन 19 अगस्त को संपन्न होगी। बता दें कि इस बार आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए अमरनाथ यात्रा के दिनों में कटौती की गई है। जिसके चलते इस बार की अमरनाथ यात्रा दो महीने की बजाए केवल डेढ़ महीने दिन की ही होगी। इसलिए इस बार शिव भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन केवल 45 दिन ही कर पाएंगे। राजभवन में हुई उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू कर दिए जाएंगे।

Amarnath Yatra

यात्रा के लिए पंजीकरण

यात्रा के लिए पंजीकरण (Amarnath Yatra Registration) अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू कर दिए जाएंगे। अग्रिम पंजीकरण एवं पंजीकरण विभिन्न बैंकों की शाखाओं में किया जाएगा। हमेशा की तरह, पंजीकरण के लिए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र की आवश्यकता होगी। जैसे ही यात्रा की आधिकारिक घोषणा होगी, उसके बाद तैयारियां जोर पकड़ लेंगी। देशभर में जल्द ही डॉक्टरों की टीमें गठित की जाएंगी जो स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जारी करने के लिए अधिकृत होंगी।

यह भी पढ़ें : Pradosh Vrat 2024 : इस दिन रखा जाएगा मार्च माह का दूसरा प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

Amarnath Yatra

अमरनाथ धाम का मार्ग

बाबा अमरनाथ धाम की यात्रा दो मुख्य मार्गों से होती है। इसका पहला रूट पहलगाम से और दूसरा सोनमर्ग बालटाल से है। श्रद्धालुओं को यह रास्ता पैदल ही पार करना पड़ता है। पहलगाम से अमरनाथ की दूरी लगभग 28 किलोमीटर है। यह रास्ता थोड़ा आसान और सुविधाजनक है। वैसे तो बालटाल से अमरनाथ की दूरी लगभग 14 किलोमीटर है, लेकिन यह रास्ता पहले रास्ते से भी ज्यादा कठिन है।

Amarnath Yatra

ऐप से मिलेगी जानकारी

श्री अमरनाथ यात्रा ऐप के माध्यम से श्रद्धालुओं को समय-समय पर सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। यात्रा, मौसम और ऑनलाइन सुविधाओं की जानकारी भी दी जाएगी। बैठक में बोर्ड सदस्य डीसी रैना, मंजू गर्ग, विश्वमूर्ति शास्त्री आदि के अलावा अवधेशानंद गिरि जी महाराज ने वर्चुअली भाग लिया।

जुलाई माह से आरती का सीधा प्रसारण

बाबा अमरनाथ की आरती का सीधा प्रसारण जुलाई माह से होगा। इसके लिए जरूरी सेवाओं के लिए संबंधित उपायुक्त जल्द ही अधिसूचना जारी करेंगे। श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की भी तैयारी शुरू हो जायेगी। पिछले साल करीब एक सौ बीस लंगर लगाने की इजाजत दी गई थी।

लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़े रहें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Rail Accident: जबलपुर स्टेशन के पास ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे

मध्य प्रदेश में जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस के दो डिब्बे शनिवार सुबह पटरी से उतर गए। रेलवे के एक अधिकारी ने...

AAP-Congress: ‘आप’ ने कहा, हमें कम आंकने वालों को पछताना पड़ेगा

हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन(AAP-Congress: ) को लेकर अनिश्चितता के बीच, आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को...

Haryana BJP: भाजपा का एक और नेता ने छोड़ा साथ

हरियाणा में भाजपा(Haryana BJP: ) को एक और झटका लगा है। पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।...

Recent Comments