Friday, January 17, 2025
15.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAPalwal : इलाज के बहाने डॉक्टर को घर बुलाकर की मारपीट, छह...

Palwal : इलाज के बहाने डॉक्टर को घर बुलाकर की मारपीट, छह आरोपी गिरफ्तार

Google News
Google News

- Advertisement -

Palwal News : क्राइम ब्रांच हथीन एवं थाना हथीन पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में इलाज के बहाने डॉक्टर को घर बुलाकर उसके साथ मारपीट, लूटपाट तथा अपहरण मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

छह आरोपी गिरफ्तार

हथीन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर छत्रपाल के अनुसार 20 मार्च को आर्य नगर होडल निवासी अशोक कुमार ने अपने दी शिकायत में बताया कि वह धीरनकी रोड (हथीन) पर बीएस क्लीनिक के नाम से क्लीनिक चलाता है। आरोपियों ने अपनी योजना के अनुसार उसे इलाज कराने के बहाने धोखे से घर बुलाकर उसे कमरे में बंद कर मारपीट की तथा उसकी बाइक और पर्स में रखे 2800 रुपये, डीएल, पैनकार्ड, वगैरा छीन लिया। उसके बाद आरोपी उसे गांव सिरौली में अपहरण करके ले गए। वहां भी मारपीट की। वह किसी तरह उनसे बचकर आया।

Palwal News

यह भी पढ़ें : Palwal : बच्चों का झगड़ा बना खूनी संघर्ष, घर में घुसकर किया हमला, दो की हालत नाजुक

शिकायत के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की संबंधित धाराओ के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम फिलहाल पुलिस ने उजागर नही किए हैं।

प्रभारी थाना ने आगे बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में उनके तथा क्राइम ब्रांच हथीन प्रभारी उप निरीक्षक दीपक गुलिया टीम के ज्वाइंट ऑपरेशन में पुलिस ने वारदात में शामिल दो महिला आरोपी सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। वारदात में शामिल अन्य आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़े रहें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

S.Korea president:दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल की गिरफ्तारी की प्रक्रिया तेज

दक्षिण कोरिया में कानून प्रवर्तन(S.Korea president:) अधिकारियों ने शुक्रवार को महाभियोग का सामना कर रहे राष्ट्रपति यून सुक येओल की औपचारिक गिरफ्तारी के लिए...

Delhi Election:दिल्ली चुनाव 2025- भाजपा का संकल्प पत्र जारी

भारतीय जनता पार्टी (Delhi Election:) ने शुक्रवार को घोषणा की कि यदि वह दिल्ली में सत्ता में आती है, तो आम आदमी पार्टी (आप)...

DELHI ELECTION:कांग्रेस का आरोप, भाजपा और आप ने दिल्ली के साथ किया ‘डबल फ्रॉड’

कांग्रेस ने शुक्रवार (DELHI ELECTION:)को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) पर दिल्ली के साथ पिछले 10 वर्षों में 'डबल फ्रॉड'...

Recent Comments