Wednesday, February 5, 2025
16.9 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTजानिए अपना राशिफल (मंगलवार 17 दिसंबर 2024)

जानिए अपना राशिफल (मंगलवार 17 दिसंबर 2024)

Google News
Google News

- Advertisement -

मंगलवार का दिन जो की हनुमान जी का दिन माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार कई राशियों के लिए ख़ास रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। राशि अनुसार जानिए, कैसा रहेगा कल का दिन आपके लिए।

मेष राशि (Aries)
यह दिन आपके लिए ओवरऑल अच्छा रहने वाला है। लेकिन खर्चों पर आपको नियंत्रण रखना पड़ेगा। हालांकि, अपनी जिम्मेदारियों को नज़रअंदाज़ करना आपके लिए थोड़ी बहुत परेशानी भी खड़ी कर सकता है। पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ तनाव भी हो सकता है, जिसे आप बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश भी कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus)
आर्थिक मामले में सावधानी से बर्ताव करें। तनाव से बचें।
कल का दिन आपके लिए वैसे तो कई अवसर से भरा रहने वाला हो सकता है। कहीं बाहर घूमने का प्लान भी बन सकता है। कोई बात आपको बहुत अधिक परेशान कर सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह दिन राहत भरा रहेगा, क्योंकि वे मानसिक और शारीरिक तनाव से मुक्त महसूस करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini)
बहुत समय से चली आ रही परेशानियां दूर होगी।
इन्वेस्टमेंट विदाउट रिसर्च के ना करें।
यह दिन आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा, और विवाह से जुड़े मामलों में खुशहाली हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए यह दिन शुभ रहने वालाहै। वाद विवाद से बचने का सबक लेना चाहिए। आपको अपनी पुरानी गलतियों से सीखना चाहिए। भूतकाल में की गई ग़लतियां दोबारा ना द दोहराएं।

सिंह राशि (Leo)
आज आपके परिवार की ओर से सहयोग मिलेगा। आपके लिए कल का दिन अपने कामों पर एवं खुद पर ध्यान केंद्रित करने के साथ साथ माता-पिता के सहयोग से भरपूर होगा। अपने व्यापार पर ध्यान दें। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि (Virgo)
आज की शुरुआत काफी अच्छी हो रही है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।यदि आपने अपने काम दूसरों पर छोड़े, तो उनकी पूर्ति में मुश्किलें आएंगी। किसी की कही-सुनी बातों पर भरोसा करने से बचें। नई नौकरी प्राप्ति के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में थोड़ी-थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि (Libra)
जल्दबाजी में ले गए एक्शन के तहत दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसीलिए कार्य में गंभीरता दिखाएं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। तुला राशि के जातक अपने अधूरे कार्यों को लेकर परेशान रह सकते हैं। काम में देरी की संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन ऊर्जा और उत्साह और उमंग से भरा रहेगा। साथिया आज आपके निवेश के मौके मिलने वाले हैं। प्रेमी का प्यार और सपोर्ट मिलने के पूरे आसार हैं है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। गलत जगह पर इन्वेस्ट करने से बचें। निर्णय लेने में जल्दबाजी करने से बचें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)
आज के दिन आप खुद पर संयम रखें। धन की बचत करने की आवश्यकता है।
आपके लिए कल का दिन नए कार्यों की शुरुआत के लिए अनुकूल है। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करने की आवश्यकता है।

मकर राशि (Capricorn)
स्वास्थ्य संबंधी मामलों में सतर्कता बरतें। हेल्थी लाइफस्टाइल का पालन करें। ऑफिस में अधिकतर जिम्मेदारी मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।किसी बड़े व्यक्ति से सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। व्यापार में उन्नति होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों को आज भी अचानक लाभ मिलने की संभावना है। सफलता पाने के लिए मेहनत करने का आज का दिन उत्तम है। माता की सेहत का ध्यान रखें बच्चों की शिक्षा संबंधी समस्याएं हल होंगी।

मीन राशि (Pisces)
आज के दिन आपको पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। मौज मस्ती वाला दिन है। आज के दिन शुभ समाचार की प्राप्ति होने वाली है।
मीन राशि वालों को अपने कार्यों में अधिक व्यस्तता के चलते थकान महसूस हो सकती है। आज आप परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।जीवनसाथी से सरप्राइज गिफ्ट मिलने की संभावना है।

राशिफल आपकी राशि के आधार पर संभावित घटनाओं एवं ग्रह नक्षत्र की चाल पर आधारित है। इसे प्रेरणा के रूप में लें। कर्म ही पूजा है। अधिक जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर लें।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments