Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeASTROLOGY News Deshrojanaहोली के दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, यहां जानें ग्रहण...

होली के दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, यहां जानें ग्रहण के बारे में सबकुछ

Google News
Google News

- Advertisement -

मार्च महीने की शुरुआत हो चुकी है। मार्च के महीने में कई व्रत और त्यौहार मनाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बार मार्च महीने में चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। बता दें कि साल में 4 ग्रहण लगते हैं जिनमें से दो चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण होते हैं। ग्रहण से करीब नौ घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। वहीं इस साल का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन यानि 25 मार्च (सोमवार) के दिन लगने वाला है। इसी के 15 दिन बाद सूर्य ग्रहण लगेगा। हालांकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। आइए जानते हैं ग्रहण के बारे में ..

चन्द्र ग्रहण

क्यों लगता है ग्रहण?

वैसे तो ग्रहण एक भौगौलिक घटना है लेकिन अगर ज्योतिष की दृष्टि से इसे देखा जाए तो यह एक बेहद महत्वपूर्ण घटना है। इस दौरान कई नियमों का पालन करने की सलाह भी दी जाती है। ताकि ग्रहण के अशुभ परिणामों से बचा जा सके। प्रचलित कथाओं के अनुसार, माना जाता है कि पूर्णिमा की रात्रि को राहू और केतु चन्द्रमा को निगलने की कोशिश करते हैं। जिसकी वजह से ही चद्रमा पर ग्रहण लगता है। ऐसे में ज्योतिषों का मानना है कि इस प्रक्रिया का प्रभाव कई राशियों पर पड़ता है जिन्हें इस दौरान सावधानी बरतने की भी सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें : फाल्गुन मास 2024 : हिन्दू कैलंडर का आखिरी महिना है बेहद खास, जानें इसका महत्व

चन्द्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण का समय

बता दें कि होली के दिन 25 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका प्रभाव भी भारत पर नहीं पड़ेगा और ना ही इसका सूतक काल यहां मान्य होगा। वहीं होली के त्यौहार पर भी इसका असर नही पड़ेगा इसलिए आप बेजिझक होली का त्यौहार मना सकते हैं।

यहां दिखेगा पहला चंद्र ग्रहण

25 मार्च 2024 को सुबह 10 बजकर 41 मिनट पर चंद्र ग्रहण की शुरुआत होगी और दोपहर को करीब 3 बजकर 1 मिनट पर इसका समापन होगा। साल का पहला चन्द्र ग्रहण भारत में नजर नही आएगा लेकिन इसे ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक महासागर, प्रशांतमहासागर समेत कई देशों में देखा जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

भाजपा के सामने संकट, डैमेज कंट्रोल करे या बागियों को मनाएं

भाजपा के सूची जारी करते ही जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में फूटा असंतोष का बुलबुला यह बताने को काफी है कि भाजपा को इस बार...

AAP Sunita: सुनीता केजरीवाल ने कहा, मोदी जी केजरीवाल से डरे हुए हैं

हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सुनीता केजरीवाल (AAP Sunita: )ने शनिवार को लोगों से आम आदमी पार्टी (आप) को वोट देने का...

Haryana BJP: भाजपा का एक और नेता ने छोड़ा साथ

हरियाणा में भाजपा(Haryana BJP: ) को एक और झटका लगा है। पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।...

Recent Comments