Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeSPORTSCricketAFG vs ENG विश्व कप 2023 में बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान ने इंग्लैंड...

AFG vs ENG विश्व कप 2023 में बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रन से हराया

Google News
Google News

- Advertisement -

अफगानिस्तान ने विश्व कप 2023 में पहला उलटफेर किया है। उसने गत चैंपियन इंग्लैंड को हरा दिया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगान टीम ने 69 रन से जीत दर्ज की है। 2015 विश्व कप के बाद अफगान टीम की टूर्नामेंट में पहली जीत है। इंग्लैंड को भारतीय जमीन पर 12 साल में दूसरी बार उलटफेर का शिकार होना पड़ा है। 2011 विश्व कप में बैंगलुरू में उसे आयरलैंड ने हराया था। अफगानिस्तान ने विश्व कप में पहली बार किसी टेस्ट खेलने वाले देश को हराया है। इससे पहले उसने 2015 में स्कॉटलैंड को हराया था।

विश्व कप 2023 का इक्का बना अफगानिस्तान

अफगानिस्तान ने विश्व कप 2023 में इंग्लैंड को हराकर बड़ा उलटफेर किया है। उसकी इस जीत में ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने 57 गेंद में 80 रन बनाए। इसके बाद मुजीबुर रहमान की अगुआई में गेंदबाजों ने कमाल किया। अफगानिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला। उसने 49.5 ओवर में 284 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 40.3 ओवर में 215 रन पर आउट हो गई। मैच में राशिद खान ने जैसे ही मार्क वुड को बोल्ड किया, टीम का चेहरा खिल उठा। 16 गेंद में 28 रन बनाने वाले मुजीबुर ने गेंदबाजी में भी जलवा बिखेरा। उन्होंने तीन विकेट चटकाए। मोहम्मद नबी ने 16 रन देकर दो विकेट लिए।

विश्व कप 2023 : खराब रही इंग्लैंड की शुरुआत

इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ही ओवर की पहली गेंद पर फजलहक फारूकी ने जॉनी बेयरस्टो (तीन) को पवेलियन भेजा। 33 के स्कोर पर उसका दूसरा विकेट जोए रूट के रूप में गिरा। उन्हें मुजीबुर रहमान ने बोल्ड किया। डेविड मलान अनुभवी नबी के शिकार बने। मलान ने 39 गेंद में 32 रन बनाए। इंग्लैंड को सबसे करारा झटका तेज गेंदबाज नवीनुल हक ने दिया। उन्होंने 18वें ओवर में कप्तान जोस बटलर को सिर्फ नौ रन पर बोल्ड किया। लियाम लिविंगस्टोन (10) और सैम कुरेन (10) को क्रमश: राशिद खान और नबी ने पवेलियन भेजा। इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक (61 गेंद में 66 रन) को छोड़कर कोई बल्लेबाज नहीं टिक सका।

विश्व कप के इस मैच में अफगानिस्तान ने किया बेहतर

अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने पहले खेलते हुए 284 रन बनाए। गुरबाज ने 57 गेंद में 80 रन बनाए। इसमें आठ चौके और चार छक्के शामिल थे। गुरबाज के अलावा इकराम अलीखिल ने रन बनाए। निचले क्रम में मुजीबुर रहमान ने 16 गेंद में 28 रन की आक्रामक पारी खेली। अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर ठोस शुरुआत की थी। पहले दोनों मैचों में नाकाम रहे गुरबाज और इब्राहिम जदरान ने पहले विकेट की साझेदारी में 114 रन जोड़े।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments