Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTDelhi half marathon 2023 : एबेन्यो और अयाना बने चैंपियन

Delhi half marathon 2023 : एबेन्यो और अयाना बने चैंपियन

Google News
Google News

- Advertisement -

Delhi half marathon 2023 में डेनियल एबेन्यो और अल्माज अयाना चैंपियन बने हैं। डेनियल कीनिय के रहने वाले हैं। अल्माज इथियोपिया की मैराथन रनर हैं। दोनों ने अपनी ख्याति के मुताबिक रविवार को Delhi half marathon 2023 का खिताब जीत लिया।

एबेन्यो को Delhi half marathon 2023 का पुरुष खिताब

डेनियल एबेन्यो

एबेन्यो ने हाल ही में विश्व चैंपियनशिप में 10 हजार मीटर की दौड़ में रजत पदक जीता है। 28 साल के एबेन्यो ने Delhi half marathon 2023 में पुरुष वर्ग में 59 मिनट और 27 सेकंड में दौड़ पूरी की। उन्होंने हमवतन चार्ल्स माटाटा (1:00:05) और इथियोपिया के अदिसु गोबेना (1:00:51) को पीछे छोड़ा।

Delhi half marathon 2023 के महिला वर्ग में अयाना का कमाल

अल्माज अयाना

महिला वर्ग में रियो ओलंपिक 2016 में 10 हजार मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीतने वाली अयाना ने जीत हासिल की। उन्होंने दौड़ पूरी करने में एक घंटे, सात मिनट और 59 सेकंड का समय लिया। उन्होंने युगांडा की स्टेला चेसांग (1:08:28) और कीनिया की वियोला चेपनजेनो (1:09:09) को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया।

भारतीयों में अभिषेक और कविता अव्वल

अभिषेक पाल

भारतीय खिलाड़ियों में अभिषेक पाल (1:04:08) और कविता यादव (1:17:42) ने पहला स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में इससे पहले 2017 में भी दिल्ली हाफ मैराथन जीत चुकी अयाना ने कहा कि यह आसान दौड़ नहीं थी। मौसम भी थोड़ा गर्म था। लेकिन, दिल्ली हाफ मैराथन में दौड़कर बहुत अच्छा लगा। आयोजकों ने मुझे इस दौड़ के लिए आमंत्रित किया। मैं उनका आभार व्यक्त करती हूं।

अनुराग ठाकुर ने भी की शिरकत

पुरुषों की दौड़ में मुख्य मुकाबला कीनिया के धावकों के बीच था। सभी धावक 13 किलोमीटर तक बराबरी पर चल रहे थे। एबेन्यो ने इसके बाद अपनी गति बढ़ाई और खिताब जीतने में सफल रहे। एबेन्यो ने कहा कि यह शानदार दौड़ थी लेकिन मैंने जो समय लिया उससे निराश हूं। मैं यहां प्रतियोगिता का नया रिकार्ड बनाने के लक्ष्य के साथ आया था, लेकिन मामूली अंतर से चूक गया। उम्मीद है कि अगले साल मैं यह रिकॉर्ड बनाने में सफल रहूंगा।

इस दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी उपस्थित थे। ठाकुर ने कहा कि दिल्ली हाफ मैराथन के लिए लोगों का उत्साह देखकर मुझे खुशी हुई है। 36000 धावकों की भागीदारी ने उस उत्साह को दिखाया जिसके साथ देश ने फिट इंडिया मूवमेंट को अपनाया है और यह एक जन आंदोलन बन गया है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Haryana AAP: पढ़िए पंजाब के सीएम ने क्यों कहा, क्या मैं किसानों को लाहौर भेजूं

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Haryana AAP: )ने शुक्रवार को केंद्र पर हमला बोला और कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (BJP नीत सरकार...

“आयुष्मान आरोग्य मन्दिर गहलब में बुजुर्ग रोगियों के लिए स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया”

पलवल : आयुष्मान आरोग्य मन्दिर गहलब में आज वरिष्ठ नागरिकों को स्वस्थ जीवन बिताने ओर निरोगी रहने के लिए निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन...

Shrilanka Election: 21 सितंबर को श्रीलंका में होगा राष्ट्रपति पद का चुनाव

श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव(Shrilanka Election: ) आगामी 21 सितंबर को होंगे। निर्वाचन आय़ोग ने शुक्रवार को यह घोषणा की। इसी के साथ देश में...

Recent Comments