Saturday, July 27, 2024
34.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeSPORTSCricketजानें, BCCI central contracts लिस्ट में किसे मिली जगह, कौन हुआ बाहर

जानें, BCCI central contracts लिस्ट में किसे मिली जगह, कौन हुआ बाहर

BCCI ने एक अक्तूबर 2023 से 30 सितंबर 2024 तक के लिए केंद्रीय अनुबंध जारी कर दिया है

Google News
Google News

- Advertisement -

BCCI announces annual player retainership 2023-24 : BCCI ने सालाना कॉन्ट्रेक्ट (BCCI central contracts) लिस्ट जारी कर दी है। 2023-24 के लिए जारी इस लिस्ट में कुछ खिलाड़ियों को फायदा तो कुछ को नुकसान हुआ है। बीसीसीआई ने इस साल 30 खिलाड़ियों को अनुबंध में शामिल किया है। यह एक अक्तूबर 2023 से 30 सितंबर 2024 तक के लिए दिया गया है।

BCCI ने इस वर्ष से एक नई परंपरा शुरू की है। बोर्ड ने तेज गेंदबाजों के लिए अलग से अनुबंध जारी किया है। इस सूची में आकाश दीप, विजयकुमार वैश्यक, उमरान मलिक, यश दयाल और विद्वथ कावेरप्पा शामिल हैं। खास बात है कि जारी की गई इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन का नाम शामिल नहीं है। दोनों खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में हिस्सा नहीं लिया था, जिसके कारण बोर्ड दोनों खिलाड़ियों से नाराज था। ए प्लस ग्रेड में कप्तान रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा शामिल हैं।

क्या फायदे हैं BCCI central contracts के

BCCI के अनुबंध (BCCI central contracts) में शामिल होने से खिलाड़ियों को सालाना एकमुश्त रकम मिलती है। इसे सैलरी के रूप में भी देखा जा सकता है। ग्रेड ए प्लस में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को सालाना सात करोड़ रुपये मिलते हैं। ए ग्रेड में पांच और बी ग्रेड में तीन करोड़ रुपये मिलते हैं। अंतिम सी ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को सालाना एक-एक करोड़ रुपये दिए जाते हैं।

BCCI central contracts में शामिल होने का रास्ता

BCCI के अनुबंध (BCCI central contracts) में शामिल होने के लिए तय समय में निश्चित टेस्ट, वनडे और टी20 मैच खेलने होते हैं। साथ ही इस दौरान उनके प्रदर्शन का भी आकलन होता है। बीसीसीआई ने इस बार कहा है कि जो खिलाड़ी इस अवधि के भीतर न्यूनतम तीन टेस्ट या आठ वनडे या 10 टी20 खेलने के मानदंडों को पूरा करते हैं, उन्हें अपने आप आनुपातिक आधार पर ग्रेड सी में शामिल किया जाएगा।

किस खिलाड़ी को हुआ फायदा और किसे नुकसान?

इस बार के केंद्रीय अनुबंध में केएल राहुल, शुभमन गिल और सिराज को ग्रेड ए में रखा गया है। सड़क दुर्घटना के कारण एक साल से ज्यादा समय से नहीं खेलने वाले ऋषभ पंत को भी ग्रेड बी में जगह दी गई है। अक्षर पटेल पिछले सीजन में ग्रेड ए में थे। इस बार उन्हें ग्रेड बी में स्थान मिला है। हार्दिक, अश्विन और सिराज को ग्रेड ए में बरकरार रखा गया है। रोहित, कोहली, बुमराह और जडेजा पहले भी ग्रेड ए प्लस में थे। अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव, शिखर धवन, दीपक हुड्डा और युजवेंद्र चहल भी लिस्ट में जगह नहीं बना पाए। कुलदीप यादव को सी से बी ग्रेड में प्रमोट किया गया है। यशस्वी जायसवाल को पहली बार कॉन्ट्रैक्ट मिला है। वह सीधे बी ग्रेड में शामिल हुए हैं। सूर्यकुमार बी ग्रेड में इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पिछली बार भी इसी ग्रेड में थे।

ग्रेड सी में शामिल हुए 10 नए खिलाड़ी

पिछली बार सी ग्रेड में 11 खिलाड़ियों को जगह मिली थी। इस बार संख्या बढ़ाकर 15 कर दी गई है। 10 खिलाड़ियों को पहली बार जगह मिली है। रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और रजत पाटीदार इनमें शामिल हैं। शार्दुल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह और केएस भरत सी ग्रेड में अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे हैं।

अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Haryana Doctors Strike: चिकित्सकों की मांगें मानी गईं, हड़ताल समाप्त

हरियाणा के सरकारी चिकित्सकों ने राज्य सरकार से उनकी मागों को स्वीकार किए जाने का आश्वासन मिलने के बाद शनिवार को अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल(Haryana...

CRPF Foundation Day: प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने सीआरपीएफ जवानों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF Foundation Day:) के स्थापना दिवस पर जवानों और...

Recent Comments