Friday, July 5, 2024
32.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLIFESTYLEMedusa Banking Trojan: इससे बच कर रहें, नहीं तो चंद सेकेंड में...

Medusa Banking Trojan: इससे बच कर रहें, नहीं तो चंद सेकेंड में खाली हो जाएंगे बैंक अकाउंट

Google News
Google News

- Advertisement -

Medusa Banking Trojan Comeback With Upgrades Targeting Android Devices in Seven Countries: भारत के ज्यादातर लोग साइबर फ्रॉड से परेशान हैं। कभी किसी के खाते से पैसे निकाल जाते हैं तो कभी कोई ओटीपी गिरोह का शिकार हो जाता है। सबसे ज्यादा समस्या एंड्रॉइड यूजर को आती है। उनके फोन ज्यादा हैक हो जाते हैं। यदि आप भी एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करते हैं तो अब आपको और सावधान होने की जरूरत है। इससे भी ज्यादा अगर आपके फोन में डिजिटल बैंकिंग की भी सुविधा है तो आपके लिए यह बेहद जरूरी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार फिर Medusa बैंकिंग ट्रोजन (Medusa Banking Trojan) की वापसी हो गई है। बताया यह भी गया है कि यह पहले से भी ज्यादा ताकतवर होकर लौटा है।

Medusa Banking Trojan क्या है

hacker at work with graphic user interface around

Medusa बैंकिंग ट्रोजन (Medusa Banking Trojan) की पहचान 2020 में हुई थी। अब 2024 है। यानी पूरे 4 साल बाद एक बार फिर इसकी वापसी हो गई है। यह एक तरह का बेहद खतरनाक ट्रोजन है। अब यह पहले के मुकाबले ज्यादा खतरनाक हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Medusa का अपग्रेडेड वर्जन आ गाय है। यह पहले ज्यादा खतरनाक हो गया है। टेक के जानकारों ने बताया है कि नया वर्जन पहले के मुकाबले ज्यादा ताकतवर है। यह ज्यादा-से-ज्यादा यूजर को निशाना बना रहा है।

क्लिफी ने जारी किया Medusa Banking Trojan का अलर्ट

Medusa बैंकिंग ट्रोजन (Medusa Banking Trojan) के दोबारा लौटने की जानकारी साइबर सिक्योरिटी फर्म क्लिफी ने दी है। बताया गया है कि Medusa फिलहाल कनाडा, फ्रांस, इटली, फ्रांस, तुर्की, ब्रिटेन और अमेरिका में एक्टिव है। Medusa प्राथमिक तौर पर एंड्रॉयड डिवाइस को अपना निशाना बनाता है। अन्य बैंकिंग ट्रोजन की तरह यह भी खुद को फोन में छिपा लेता है और बैंक अकाउंट से संबंधित सभी जानकारी इकट्ठा करता है।

क्या कहती है क्लिफी की रिपोर्ट

NEW DELHI, INDIA – NOVEMBER 09: Delhi Police C4i control room where more than 1000 CCTV cameras installed in the capital are being monitored. (Photo by Shekhar Yadav/India Today Group/Getty Images)

फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि Medusa, TangleBot का ही एक प्रकार है जो एंड्रॉयड डिवाइस में पहुंचने के बाद हैकर्स को पूरा कंट्रोल देता है। यह (Medusa Banking Trojan) यूजर की जासूसी भी करता है और सिर्फ बैंकिंग एप्स पर ही अटैक करता है। उसने कहा है कि Medusa एक प्रकार का टैंगलबॉट है। यानी एक एंड्रॉइड मैलवेयर जो किसी डिवाइस को संक्रमित कर सकता है और हमलावरों को उस पर व्यापक नियंत्रण दे सकता है। जबकि उनका उपयोग व्यक्तिगत जानकारी चुराने और व्यक्तियों की जासूसी करने के लिए किया जा सकता है। मेडुसा, एक बैंकिंग ट्रोजन होने के कारण मुख्य रूप से बैंकिंग ऐप पर हमला करता है। और बैंक अकाउंट खाली कर देता है।

Medusa Banking Trojan से बचने के उपाय

कहा जा रहा है कि Medusa को लोगों के फोन में एसएमएस लिंक के जरिए पहुंचाया जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि Medusa गूगल प्ले-स्टोर पर मौजूद नहीं है। ऐसे में प्ले-स्टोर के जरिए यह किसी फोन में नहीं पहुंच सकता है। यानी अब आपको अपने फोन में कहीं से कुछ डाउनलोड करने से बचना होगा। कोई एसएमएस या अनसेक्योर लिंक से बचना होगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Delhi liquor scam: केजरीवाल की जमानत याचिका पर CBI से जवाब तलब

आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले (Delhi liquor scam) में दिल्ली हाई कोर्ट ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जवाब तलब किया है। दरअसल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जमानत याजिका दायर की है। उसी के संबंध में कोर्ट ने सीबीआई से जवाब तलब की है।

Andhra Pradesh: चंद्रबाबू नायडू ने TDP सांसदों के साथ जेपी नड्डा से की मुलाकात, ‘विकसित आंध्र’ पर की बात

ध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनसे ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित आंध्र’ के लिए अपना दृष्टिकोण साझा किया।

Jharkhand New Chief Justice: झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने विद्युत रंजन सारंगी

न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी ने शुक्रवार को झारखंड उच्च न्यायालय (Jharkhand New Chief Justice) के 15वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली।

Recent Comments