Wednesday, February 5, 2025
16.2 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeUPरामपथ, धर्मपथ की दिव्यतम शोभा से दिलों को भा रही अयोध्या   

रामपथ, धर्मपथ की दिव्यतम शोभा से दिलों को भा रही अयोध्या   

Google News
Google News

- Advertisement -

अयोध्या। 22 जनवरी को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की अपने दिव्य-भव्य मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा होगी। 140 करोड़ भारतवासियों के दिल में यह आयोजन त्रेतायुगीन वैभव की अनुभूति कराए, इसके लिए योगी सरकार पुरजोर मेहनत कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद भी यहां का निरंतर दौरा कर जमीनी हकीकत से रूबरू हो रहे हैं। श्रीराम के मंदिर में विराजमान होने को देखते हुए योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन व विभागीय अधिकारियों की समीक्षा की थी। उनके निर्देश पर वन विभाग भी रामनगरी को दिव्यतम अयोध्या के रूप में सजा रहा है। वन विभाग की टीम हरित अयोध्या के निर्माण में जुटी है। धर्मपथ हो या रामपथ, इसे इतने खूबसूरत ढंग से सजाया गया है कि पहली ही नजर में अयोध्या आंखों और दिल को भा जाए।

चार रंगों के बौगेनवेलिया से सुसज्जित रामपथ
सआदतगंज से नया घाट को जोड़ने वाले राम पथ पर वन विभाग की तरफ से तेजी से सुंदरीकरण का कार्य कराया गया है। इस पथ पर तीन किमी. मार्ग के मध्य डिवाइडर में बौगेनवेलिया का रोपण किया गया है। बौगेनवेलिया के चार रंग (गुलाबी, बैंगनी, सफेद व भगवा) से राम पथ को सुसज्जित किया गया है। राम पथ के दोनों तरफ सड़क के किनारे सीमेंट गार्ड से सुरक्षित टेरोरोजिया का रोपण किया जा रहा है।

टेरोरोजिया व बौगेनवेलिया धर्मपथ की शोभा बढ़ा रहे 
साकेत पेट्रोल पंप से लता मंगेशकर चौक को जोड़ता दो किमी. मार्ग पर मध्य डिवाइडर पर टेरोरोजिया व बौगेनवेलिया रोपित किया गया है। यह धर्मपथ की शोभा बढ़ा रहा है। धर्म पथ की सौंदर्यता को बढ़ाने के लिए यहां बौगेनवेलिया के तीन रंगों (गुलाबी, सफेद व बैंगनी) का प्रयोग किया गया है। इन्हीं तीनों रंगों को साइड डिवाइडर पर भी रोपित कर भव्य बनाया गया है।

नंदन वन को समृद्ध कर रामनगरी का सौंदर्यीकरण कर रहा वन विभाग
सरयू नदी तट व राम की पैड़ी के समीप नंदन वन की स्थापना वन विभाग द्वारा किया गया है। इस वन में पीपल, पाकड़, कदंब, गुटेल, जामुन जैसे प्रजातियों को रोपित किया गया है। नंदन वन को बंदरों व मवेशियों से बचाने के लिए चारों तरफ से कंटीले तारों से घेरा गया है, जिससे पौधे व वृक्षों की रक्षा हो सके।

आने वाले दो-तीन साल बाद और खूबसूरत नजर आएंगे पथ  
डीएफओ शितांशु पांडेय ने बताया कि रामपथ, धर्मपथ व राम जन्मभूमि पथ पर वन विभाग द्वारा सजावट कराया गया है। बोगनवेलिया से डिवाइडर बनाया जा रहा है। अभी पौधे लगाकर इन्हें सजाया गया है। वृक्षारोपण में समय लगता है। भव्य दिख रहे यह मार्ग दो-तीन साल बाद और सुंदर नजर आएंगे। आने वाले समय में पथ पिंक व यलो फूलों से खूबसूरत नजर आएंगे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

औषधियों की खोज में लगे रहते थे चरक

बोधिवृक्षअशोक मिश्र भारतीय आयुर्वेद में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले राजवैद्य चरक पंजाब के कपिल स्थल नामक गांव में पैदा हुए थे। ऐसा माना जाता है।...

जनता के दिलों में बसने वाले मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी

*मृदुभाषी स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व की कायल है हरियाणा की जनता**जनसेवा के प्रति समर्पित, 24 घंटे जनता के लिए उपलब्ध रहते हैं नायब सिंह...

विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के प्रयास लाए रंग, घरौंडा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का नाम होगा देवी अहिल्या होल्कर विद्यालय

*क्षेत्र की लंबे समय से थी मांग, विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों से विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जारी किए आदेश*करनाल, 4 फरवरी- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री...

Recent Comments