Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTMS Dhoni Rretirement : IPL से रिटायरमेंट पर बोले धोनी, फैसले पर...

MS Dhoni Rretirement : IPL से रिटायरमेंट पर बोले धोनी, फैसले पर सोचने के लिए अभी 8-9 महीने का समय, जानें और क्या कहा माही ने?

Google News
Google News

- Advertisement -

IPL 2023 मंगलवार का दिन चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए मंगल रहा। सीएसके 10वीं बार आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई। चेपॉक में खेले गए पहले क्वालिफायर मैच में उसने गुजरात टाइटंस को 15 रन से हरा दिया। इस जीत से चेन्नई के ट्रॉफी जीतने की उम्मीदों को मजबूती मिली है। हालांकि, IPL 2023 के हॉट सवाल ने यहां भी महेंद्र सिंह धोनी का पीछा किया। मैच के बाद उनसे रिटायरमेंट से जुड़े सवाल किए गए। धोनी ने भी इसका बखूबी जवाब भी दिया है।

मुकाबले के बाद महेंद्र सिंह धोनी से पूछा गया कि आप IPL से रिटायरमेंट कब ले रहे हैं। धोनी ने इस पर कहा कि उनके पास यह फैसला लेने के लिए 8-9 महीने का समय है। दरअसल कमेंटेटर हर्षा भोगले ने पूछा कि क्या चेन्नई के दर्शक आपको फिर यहां देखेंगे। इस पर धोनी ने कहा कि आप ये पूछना चाह रहे हैं कि क्या मैं यहां फिर खेलूंगा या नहीं? उसके बाद भोगले ने धोनी से सवाल पूछा क्या चेपॉक में अगले सीजन में खेलने के लिए लौटेंगे? धोनी ने मुस्कराते हुए जवाब दिया कि मुझे नहीं पता। मेरे पास फैसला करने के लिए 8-9 महीने हैं। अभी इसको लेकर वे सिरदर्द नहीं लेना चाहते हैं।

मैं अभी नहीं सोच रहा – धोनी

धोनी ने कहा कि चाहे मैं बतौर खिलाड़ी रहूं या कहीं किसी रूप में उनके साथ बैठा रहूं, फिलहाल मैं नहीं जानता। पर मैं इतना जानता हूं कि मैं CSK के साथ बना रहूंगा। मैं जनवरी से ही घर से बाहर हूं। मार्च में मैंने प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। अब IPL का मिनी ऑक्शन दिसंबर में है। अभी इसमें समय है। इसलिए मैं अभी इसको लेकर नहीं सोच रहा हूं।

कड़ी मेहनत का नतीजा

धोनी ने CSK के 10वीं बार फाइनल में पहुंचने के सफर पर कहा कि IPL बहुत बड़ा टूर्नामेंट है। पहले 8 टीमें खेलती थीं। अब 10 टीमें खेल रही हैं। ऐसे में एक और फाइनल कहना सही नहीं होगा। यह 2 महीने की कड़ी मेहनत का नतीजा है। सभी का इसमें योगदान रहा है। हां मध्यक्रम को पर्याप्त मौके नहीं मिल पाए, लेकिन हम जहां पर हैं, उससे खुश हैं।

टॉस हारना हमारे लिए फायदेमंद रहा

धोनी ने कहा कि गुजरात टाइटंस बेहतरीन टीम है। उन्होंने टारगेट का अच्छा पीछा किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी हमारे लिए फायदेमंद रहा। जडेजा ने मौके का फायदा उठाया। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। इससे पहले बल्लेबाजी के दौरान भी कुछ अच्छे शॉट लगाए।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments