Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeMadhya Pradeshकौन हैं उमेश नाथ महाराज? जिन्हें BJP ने चुना अपना राज्यसभा उम्मीदवार

कौन हैं उमेश नाथ महाराज? जिन्हें BJP ने चुना अपना राज्यसभा उम्मीदवार

Google News
Google News

- Advertisement -

BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार सुबह अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। जिन लोगों को मध्य प्रदेश से BJP राज्यसभा भेज रही है, उनमें माया नारोलिया, बंसीलाल गुर्जर और एल मुरुगन का नाम शामिल है। इसके अलावा लिस्ट में एक चौंकाने वाला नाम भी है। ये नाम है उमेश नाथ महाराज। उमेश नाथ संत सोहनदास महाराज के शिष्य हैं। आइए आपको बताते हैं उमेश नाथ महाराज के बारे में।

उमेश नाथ महाराज

जल्द ही करेंगे नामांकन दाखिल

उज्जैन के वाल्मिकी धाम आश्रम के पीठाधीश्वर बालयोगी उमेश नाथ महाराज जल्द ही राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। उमेश नाथ को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से ही वाल्मिकी धाम आश्रम में जश्न का माहौल है। इस पर उज्जैन के संत समाज ने भी खुशी जताई है। राज्यसभा भेजे जाने की जानकारी उमेश नाथ को तब मिली जब वह पूजा-पाठ कर रहे थे।

यह भी पढ़ें : साथ जी न सके तो खा लिया जहर, वैलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़े ने उठाया दर्दनाक कदम

CM Mohan Yadav

कई बड़े नेता भी लेते हैं इनसे आशीर्वाद

उमेश नाथ को कांग्रेस के अलावा BJP के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी देखा गया है। कई मौकों पर कई बड़े नेताओं को उनसे आशीर्वाद लेते भी देखा गया है। सिंहस्थ के दौरान BJP के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी संत उमेश नाथ महाराज के साथ समरसता स्नान किया था। इसके अलावा शिवराज सिंह भी उनका आशीर्वाद लिया करते थे। हाल ही में मौजूदा सीएम मोहन यादव भी वाल्मिकी धाम पहुंचे थे।

वाल्मिकी आश्रम का दिग्विजय सिंह ने किया था उद्घाटन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शिप्रा नदी के तट पर महर्षि वाल्मिकी आश्रम का उद्घाटन किया था। कहा जाता है कि संत उमेश नाथ को बाल्यावस्था में ही उनकी मां ने आध्यात्म की राह पर समर्पित कर दिया था।

खबरों के लिए जुड़े रहें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments