Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTBWF ने जारी की शटलरों की ताजा रैंकिंग, चिराग-सात्विक कैरियर की सर्वश्रेष्ठ...

BWF ने जारी की शटलरों की ताजा रैंकिंग, चिराग-सात्विक कैरियर की सर्वश्रेष्ठ तीसरी रैंकिंग पर

Google News
Google News

- Advertisement -

BWF ने खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी को इंडोनेशिया ओपन जीतने का फायदा मिला है। पुरुष एकल में किदांबी श्रीकांत शीर्ष 20 में पहुंच गए हैं। लक्ष्य सेन भी शीर्ष 20 का हिस्सा हैं।

बीडब्ल्यूएफ द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में रंकीरेड्डी और शेट्टी की जोड़ी ने करिअर का सर्वश्रेष्ठ तीसरा स्थान हासिल किया है। राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक विजेता जोड़ी ने मौजूदा विश्व चैंपियन मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूइ यिक को सीधे गेम में हराकर इंडोनेशिया ओपन जीता था। इसके साथ ही यह सुपर 1000 टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गई थी। भारतीय जोड़ी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने के साथ स्विस ओपन भी जीता था।

पुरुष एकल में किदांबी श्रीकांत तीन पायदान चढकर शीर्ष 19वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। लक्ष्य सेन दो पायदान चढकर 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं। एचएस प्रणय सर्वश्रेष्ठ एकल रैंकिंग वाले भारतीय खिलाड़ी हैं जो नौवे स्थान पर है। प्रियांशु राजावत चार पायदान चढकर 30वें स्थान पर पहुंच गए हैं। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू महिला एकल में 12वें और साइना नेहवाल 31वें स्थान पर है।

महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद 16वें स्थान पर बने हुए हैं। मिश्रित युगल में रोहन कपूर और सिक्की रेड्डी 33वें स्थान पर जबकि तनीषा क्रास्टो ओर ईशान भटनागर 38वें स्थान पर हैं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Jammu-Kashmir:  आचार संहिता उल्लंघन पर 9 प्राथमिकी, 5 सरकारी कर्मचारी निलंबित

जम्मू-कश्मीर(Jammu-Kashmir:  ) में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए नौ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और पांच सरकारी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया...

तुम्हें अपनी अमीरी पर इतना घमंड क्यों है?

सुकरात का जन्म 470 ईसा पूर्व यूनान के एथेंस शहर में हुआ था। सुकरात अपने समय के सबसे चर्चित दार्शनिक थे। उनके दर्शन का...

AAP Sunita: सुनीता केजरीवाल ने कहा, मोदी जी केजरीवाल से डरे हुए हैं

हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सुनीता केजरीवाल (AAP Sunita: )ने शनिवार को लोगों से आम आदमी पार्टी (आप) को वोट देने का...

Recent Comments