रविवार, दिसम्बर 10, 2023
15.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमLATESTBWF ने जारी की शटलरों की ताजा रैंकिंग, चिराग-सात्विक कैरियर की सर्वश्रेष्ठ...

BWF ने जारी की शटलरों की ताजा रैंकिंग, चिराग-सात्विक कैरियर की सर्वश्रेष्ठ तीसरी रैंकिंग पर

Google News
Google News

- Advertisement -

BWF ने खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी को इंडोनेशिया ओपन जीतने का फायदा मिला है। पुरुष एकल में किदांबी श्रीकांत शीर्ष 20 में पहुंच गए हैं। लक्ष्य सेन भी शीर्ष 20 का हिस्सा हैं।

बीडब्ल्यूएफ द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में रंकीरेड्डी और शेट्टी की जोड़ी ने करिअर का सर्वश्रेष्ठ तीसरा स्थान हासिल किया है। राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक विजेता जोड़ी ने मौजूदा विश्व चैंपियन मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूइ यिक को सीधे गेम में हराकर इंडोनेशिया ओपन जीता था। इसके साथ ही यह सुपर 1000 टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गई थी। भारतीय जोड़ी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने के साथ स्विस ओपन भी जीता था।

पुरुष एकल में किदांबी श्रीकांत तीन पायदान चढकर शीर्ष 19वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। लक्ष्य सेन दो पायदान चढकर 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं। एचएस प्रणय सर्वश्रेष्ठ एकल रैंकिंग वाले भारतीय खिलाड़ी हैं जो नौवे स्थान पर है। प्रियांशु राजावत चार पायदान चढकर 30वें स्थान पर पहुंच गए हैं। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू महिला एकल में 12वें और साइना नेहवाल 31वें स्थान पर है।

महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद 16वें स्थान पर बने हुए हैं। मिश्रित युगल में रोहन कपूर और सिक्की रेड्डी 33वें स्थान पर जबकि तनीषा क्रास्टो ओर ईशान भटनागर 38वें स्थान पर हैं।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

IND vs SA Playing 11: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 आज

सूर्यकुमार की अगुआई में भारतीय टीम ने हाम में बेहतर प्रदर्शन किया है। टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर में टी-20 सीरीज 4-1 से जीती है। अब युवा टीम लगातार दूसरी टी-20 सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी।

हरियाणा में आत्महत्या की घटती प्रवृत्ति एक सकारात्मक संकेत

देश रोज़ाना: आत्महत्या की घटनाएं इधर कुछ वर्षों से पूरे देश बढ़ रही हैं। यह काफी चिंताजनक है। आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं के बीच...

Vivo का बड़ा धमाका, आ गई X सीरीज की लॉन्चिंग डेट; क्या मिलेंगे फीचर्स?

कंपनी की वेबसाइट पर Vivo X100 और X100 Pro के 14 दिसंबर को इंटरनेशनल लॉन्च की जानकारी दी गई है। उम्मीद है कि इन स्मार्टफोन्स को भारत में भी जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।

Recent Comments