Friday, October 18, 2024
32.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAसड़क हादसे में हेल्पर की गई जान

सड़क हादसे में हेल्पर की गई जान

Google News
Google News

- Advertisement -

केजीपी एक्सप्रेस वे पर हीरापुर – मोहना के समीप टायर पंचर होने पर ट्रक के टायर को बदल रहे हेल्पर को तेज रफ्तार से आ रहे कंटेनर  ने टक्कर मार दी। हादसे में हेल्पर की मौत हो गई। थाना छांयसा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला मुरैना निवासी अनिल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार रात करीब 12 बजे वह ट्रक में चावल लेकर सोनीपत से बेंगलुरु जा रहा था। कुंडली गाजियाबाद पलवल एक्सप्रेस- वे पर जब वह  हीरापुर मोड़ के नजदीक मोहना पहुंचा तो अचानक गाड़ी का टायर पंचर हो गया।

गाड़ी को सडक के एक तरफ लगा कर उसने हेल्पर सुनील को टायर बदलने के लिए कहा। सुनील पंचर टायर को खोल रहा था कि तभी  पीछे से तेज गति से आ रही एक गाड़ी ने सुनील को टक्कर मार दी। इस हादसे में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दिए जाने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पडताल की।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

UGC NET Result 2024: जेआरएफ के लिए 4970, पीएचडी के लिए 112070 क्वालिफाइड

NTA UGC NET Result 2024 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जून सत्र के लिए यूजीसी नेट के परिणाम (UGC NET Result 2024) आज, 18...

EV: 2030 तक भारत के ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सुधारों की जरूरत

 2030 तक भारत में ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को आगे बढ़ाने के लिए नीतिगत सुधारों की आवश्‍यकता है, क्‍योंकि 2030 तक भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में 49% की...

INDvsNZ: दूसरे दिन गिरे 13 विकेट, कॉन्वे ने बल्लेबाजी में दिखाया दम

पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन, भारतीय टीम के लिए हालात काफी खराब रहे। शुरुआती दिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका और दिन पूरी तरह से धुल गया। दूसरे दिन खेल निर्धारित समय से 15 मिनट पहले शुरू हुआ और कुल 13 विकेट गिरे। भारतीय पारी: न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी और विलियम ओरुर्के ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह घरेलू मैदान पर भारत का टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। हेनरी ने पांच विकेट और ओरुर्के ने चार विकेट झटके। ऋषभ पंत ने भारतीय पारी में सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। न्यूजीलैंड की पारी: बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से डेवॉन कॉन्वे ने शानदार प्रदर्शन किया। स्टंप तक न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 180 रन बना लिए और 134 रनों की बढ़त हासिल कर ली। रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया। समीक्षा: भारतीय बल्लेबाजी बेहद खराब रही और पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद गेंदबाजी में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम और डेवॉन कॉन्वे ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। कॉन्वे का प्रदर्शन: डेवॉन कॉन्वे शतक से चूक गए और 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें बोल्ड किया। निष्कर्ष: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला ओवरकास्ट कंडीशन में गलत साबित हुआ। भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक का सबसे कम स्कोर दर्ज किया गया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

Recent Comments