देश रोजाना, हथीन। हथीन के श्मशान स्थल पर शव दफनाने को लेकर विवाद हो गया। श्मशान प्रबंधन से जुड़े लोगों ने श्मशान भूमि में शव दफनाने से रोक दिया। शव दफनाने को लेकर विवाद की सूचना मिलने पर शहर सिटी चौकी प्रभारी विजय पाल, थाना प्रभारी छत्रपाल एवं डीएसपी सुरेश भड़ाना मौके पर पहुंचे। उन्होंने श्मशान प्रबन्धन एवं शव दफनाने आए लोगों से बात की। श्मशान भूमि वालों का कहना था कि श्मशान में अग्नि से दाहसंस्कार की परंपरा है।
इस प्रक्रिया से अंतिम संस्कार की इजाज़त श्मशान भूमि में दी जाती है। शव दफनाने की इजाजत श्मशान में नही मिलती। शव दफन करने वाले लोगों का कहना था कि उनके पंथ में शव दफनाने का रिवाज है। इस पर पुलिस अधिकारियों ने स्थिति की गम्भीरता से देखते हुए शव दफनाने आए लोगों को समझाया। शव दफनाने वाले लोगों ने बताया कि शव दफनाने का एक स्थल एक गांव में है। इसके बाद वे शव को सम्बन्धित स्थल में शव को ले गए और शव दफना दिया।
यह भी पढ़ें : Haryana : हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के साथ हुई बैठक
दरअसल स्थानीय मोडिश स्कूल के पास रहने वाले घुमंतू जाति के 85 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी।वे पिछले तीन वर्षों से हथीन में रह रहे हैं। वे दवाइयां बेचने का काम करते हैं। इससे पूर्व वे पलवल की दया कॉलोनी में रहते थे। हथीन के थाना प्रभारी छत्रपाल ने बताया कि सम्बन्धित लोगों ने परंपरा के तहत शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़े रहें : https://deshrojana.com/