Friday, October 18, 2024
23.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeEDITORIAL News in Hindiदोस्त की जगह खुद मरने को तैयार हुए नूरी

दोस्त की जगह खुद मरने को तैयार हुए नूरी

Google News
Google News

- Advertisement -

ईराक में नौवीं शताब्दी में एक बहुत बड़े सूफी संत हुए हैं जिन्हें अबुल हसन नूरी के नाम से जाना जाता है। नूरी शब्द की उत्पत्ति अरबी शब्द नूर से हुई है जिसका अर्थ होता है प्रकाश। नूरी सूफी संत थे और उन्होंने हमेशा लोगों को आपस प्रेम करने और मिलजुलकर रहने की शिक्षा दी। उन दिनों बगदाद का काजी किसी बात पर सूफी संतों से नाराज हो गया। उसने खलीफा से जाकर कहा कि सूफी संत लोग विधर्मियों की तरह हरकत करते हैं।

बात-बेबात नाचते-गाते हैं। नास्तिकों की तरह तर्क करते हैं। इन्हें या तो खत्म कर देना चाहिए या फिर देश निकाला दे देना चाहिए। बगदाद के खलीफा ने काजी के बहकावे में आकर सूफी संतों को मार देने का फरमान जारी किया। नूरी के कई साथियों को जल्लादों ने कत्ल कर दिया। उनके एक दोस्त रकाम को जब काजी के इशारे पर जल्लाद ने कत्ल करना चाहा, तो वह जाकर अपने दोस्त की जगह पर बैठ गए और दोस्त रकाम को वहां से हटा दिया। अबुल हसन नूरी को उसकी जगह पर बैठा देखकर जल्लाद ने कहा कि तुम्हारे कत्ल का आदेश नहीं है।

यह भी पढ़ें : हमें तय करना होगा न्याय का राज चाहिए या कानून का?

तुम यहां क्यों बैठे हो। तब नूरी ने कहा कि हमारे यहां किसी व्यक्ति की जगह अपना बलिदान देने से बढ़कर कोई दूसरा उत्तम काम हो ही नहीं सकता है। जल्लाद ने यह बात जाकर खलीफा और काजी को बताई, तो दोनों वहां पहुंचे। खलीफा ने काजी से पूछा कि इनके बारे में शरीयत का कानून क्या कहता है? शरीयत में कुछ इस बारे में लिखा नहीं था, तो वह चुप रह गया। इस पर खलीफा ने कहा कि यह लोग तो बहुत अच्छे हैं जो दूसरे की जगह पर अपनी जान देने को तैयार रहते हैं। इस पर काजी ने कहा कि मैं फतवा देता हूं कि सूफी संतों से बढ़कर पूरी दुनिया में कोई धार्मिक नहीं है।

Ashok Mishra

-अशोक मिश्र

लेटेस्ट खबरों के लिए क्लिक करें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

UGC NET Result 2024: जेआरएफ के लिए 4970, पीएचडी के लिए 112070 क्वालिफाइड

NTA UGC NET Result 2024 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जून सत्र के लिए यूजीसी नेट के परिणाम (UGC NET Result 2024) आज, 18...

EV: 2030 तक भारत के ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सुधारों की जरूरत

 2030 तक भारत में ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को आगे बढ़ाने के लिए नीतिगत सुधारों की आवश्‍यकता है, क्‍योंकि 2030 तक भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में 49% की...

Delhi Metro: इस रविवार सुबह सवा तीन बजे दौड़ेगी मेट्रो, DMRC ने किया टाइमिंग में बदलाव

दिल्ली हाफ मैराथन आयोजित होने के कारण रविवार को तड़के सवा तीन बजे से मेट्रो का परिचालन होगा। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (नई दिल्ली-टर्मिनल तीन)...

Recent Comments