Friday, October 18, 2024
32.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeEDITORIAL News in Hindiप्रदेश में किसी पार्टी की लहर नहीं, मुद्दों पर ही बनेगी बात

प्रदेश में किसी पार्टी की लहर नहीं, मुद्दों पर ही बनेगी बात

Google News
Google News

- Advertisement -

हरियाणा में चुनाव प्रचार खत्म होने में बस चार दिन शेष रह गए हैं। 23 मई की शाम तक ही प्रत्याशी प्रचार कर सकेंगे। ऐसी हालत में सभी दलों और निर्दलीयों ने अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश में चुनावी रैलियां कर चुके हैं। हां, इस बीच कांग्रेस का कोई बड़ा नेता जरूर नहीं आया है। पांचवें चरण का मतदान खत्म होने के बाद अब उम्मीद हो चली है कि शायद कांग्रेस हाईकमान अब हरियाणा पर भी ध्यान देगा। प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आने की उम्मीद है। अभी तक तो अपने स्तर पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान, कुमारी सैलजा आदि ही चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस बार प्रदेश में किसी खास पार्टी के पक्ष में कोई लहर नहीं दिखाई दे रही है।

भाजपा उम्मीदवारों को मोदी मैजिक का सहारा है। एंटी इंकमबैंसी का प्रभाव कम करने के लिए बिना पर्ची खर्ची की भर्तियों, स्कूलों को उन्नत करने, कई तरह की कल्याणकारी योजनाओं को शुरू करने आदि को मुद्दा बनाकर पेश करने की कोशिश की जा रही है। प्रदेश में राम मंदिर का मुद्दा उतना प्रभावी नहीं दिखाई दे रहा है। हालांकि जब राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के समय प्रदेश के लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया था। एक बार ऐसा लगा था कि चुनाव के दौरान प्राण प्रतिष्ठा का मुद्दा काफी प्रभावी रहेगा, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतते गए, लोगों के बीच से मुद्दा ही गायब होता चला गया। प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाल रखा है।

यह भी पढ़ें : आखिर कब तक सड़क हादसों में गंवाते रहेंगे लोग अपनी जान?

इन दोनों की जोड़ी हर संभव प्रयास कर रही है कि भाजपा के पक्ष में बयार बहे, लेकिन बयार जैसी स्थिति बन नहीं पा रही है। जजपा और इनेलो की जो वर्तमान स्थिति है, उसको देखते हुए यही कहा जा सकता है कि ये पार्टियां भाजपा और कांग्रेस के वोटों में सेंध लगा सकती हैं, लेकिन जीतने की स्थिति में नहीं हैं।

प्रदेश में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में ही है। अपनी-अपनी जीत के दावे तो सभी पार्टियां कर रही हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से दल बदल करने वालों ने राजनीतिक दलों का समीकरण बिगाड़ रखा है। वैसे ज्यादातर दलबदलुओं ने कांग्रेस का हाथ थामा है, इससे कुछ सीटों पर कांग्रेस की स्थिति मजबूत दिख रही है, लेकिन असलियत क्या है, इसका पता तो चार जून को ही चलेगा। इसके बावजूद यह कहा जा सकता है कि इस बार भाजपा के लिए पिछला रिकार्ड कायम कर पाना आसान नहीं है। प्रदेश की दसों सीटों पर जीत हासिल करना, कठिन लग रहा है।

Sanjay Maggu

-संजय मग्गू

लेटेस्ट खबरों के लिए क्लिक करें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Delhi Metro: इस रविवार सुबह सवा तीन बजे दौड़ेगी मेट्रो, DMRC ने किया टाइमिंग में बदलाव

दिल्ली हाफ मैराथन आयोजित होने के कारण रविवार को तड़के सवा तीन बजे से मेट्रो का परिचालन होगा। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (नई दिल्ली-टर्मिनल तीन)...

EV: 2030 तक भारत के ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सुधारों की जरूरत

 2030 तक भारत में ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को आगे बढ़ाने के लिए नीतिगत सुधारों की आवश्‍यकता है, क्‍योंकि 2030 तक भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में 49% की...

INDvsNZ: दूसरे दिन गिरे 13 विकेट, कॉन्वे ने बल्लेबाजी में दिखाया दम

पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन, भारतीय टीम के लिए हालात काफी खराब रहे। शुरुआती दिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका और दिन पूरी तरह से धुल गया। दूसरे दिन खेल निर्धारित समय से 15 मिनट पहले शुरू हुआ और कुल 13 विकेट गिरे। भारतीय पारी: न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी और विलियम ओरुर्के ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह घरेलू मैदान पर भारत का टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। हेनरी ने पांच विकेट और ओरुर्के ने चार विकेट झटके। ऋषभ पंत ने भारतीय पारी में सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। न्यूजीलैंड की पारी: बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से डेवॉन कॉन्वे ने शानदार प्रदर्शन किया। स्टंप तक न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 180 रन बना लिए और 134 रनों की बढ़त हासिल कर ली। रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया। समीक्षा: भारतीय बल्लेबाजी बेहद खराब रही और पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद गेंदबाजी में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम और डेवॉन कॉन्वे ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। कॉन्वे का प्रदर्शन: डेवॉन कॉन्वे शतक से चूक गए और 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें बोल्ड किया। निष्कर्ष: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला ओवरकास्ट कंडीशन में गलत साबित हुआ। भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक का सबसे कम स्कोर दर्ज किया गया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

Recent Comments