Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaगोवा के मुख्यमंत्री ने चांदनी चौक और पश्चिमी दिल्ली सीट पर किया...

गोवा के मुख्यमंत्री ने चांदनी चौक और पश्चिमी दिल्ली सीट पर किया चुनाव प्रचार

Google News
Google News

- Advertisement -

दिल्ली में लोकसभा की सभी सातों सीटों पर 25 मई को मतदान होना है। चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक दल जमकर प्रचार कर रहे हैं। भाजपा, आम आदमी पार्टी समेत कांग्रेस के स्टॉर प्रचारक दिल्ली की सड़कों पर वोट मांग रहे हैं। भाजपा दिल्ली की सभी सीटों पर कमल खिलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही। गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत समेत कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री दिल्ली में धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। गोवा मुख्यमंत्री ने पश्चिमी दिल्ली की भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत के समर्थन में रोड शो किया और चांदनी चौक प्रत्याशी प्रवीण खंडेलवाल के लिए मॉडल टाउन में वोट मांगा।

मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत ने कहा कि पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर एक बार फिर कमल खिलेगा। दिल्ली के मतदाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। मतदाताओं के आर्शिवाद से बीजेपी 400 से अधिक सीटें जीतेगी। प्रमोद सावंत ने यहां अबकी पार 400 पार का नारा भी लगाया।

यह भी पढ़ें : प्रदेश में किसी पार्टी की लहर नहीं, मुद्दों पर ही बनेगी बात

खूब लगे मोदी-मोदी के नारे

पश्चिमी दिल्ली के जिस भी इलाके से रोड शो गुजरा, गोवा के मुख्यमंत्री को सुनने को लिए अपार जनसमूह उमड़ा। मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए सड़क के दोनों तरफ लोग खड़े रहे। जन समूह मोदी-मोदी के नारे लगाता रहा। क्या युवा, क्या महिला। लगभग हर उम्र के मतदाताओं का उत्साह देखते ही बनता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि ना केवल पश्चिमी दिल्ली बल्कि दिल्ली की सभी सीटों पर इस बार भाजपा कीर्तिमान स्थापित करेगी।

जनसभा को किया संबोधित

डॉ प्रमोद सावंत ने चांदनी चौक सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रवीण खंडेलवाल के लिए भी प्रचार किया। मुख्यमंत्री ने मॉडल टाउन में वैश्य अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दिल्ली में भाजपा के प्रति जनता का उत्साह और समर्थन देखकर अच्छा लग रहा है।

लेटेस्ट खबरों के लिए क्लिक करें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments