Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeDELHI NCR News in hindi - Deshrojanaमोदी मंत्रिमंडल में तीसरी बार मंत्री बने कृष्णपाल गुर्जर...

मोदी मंत्रिमंडल में तीसरी बार मंत्री बने कृष्णपाल गुर्जर…

Google News
Google News

- Advertisement -

पीएम मोदी गुर्जर के साथ स्कूटर पर बैठकर फरीदाबाद की करते थे सैर

कविता, देश रोजाना

फरीदाबाद। बीजेपी सरकार में मोदी और मनोहर के संग हरियाणा की राजनीति से पुराना नाता होने और मोदी पार्ट तीन की सरकार में लगातार तीसरी बार कृष्णपाल गुर्जर सांसद बने है। मोदी और मनोहर की जोड़ी में त्रिदेव का काम करने वाले कृष्णपाल गुर्जर अब पीएम नरेन्द्र मोदी के लिए खास बन गए है। कई बार इसका जिक्र पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान किया है, कि उनका और कृष्णपाल गुर्जर का हरियाणा की राजनीति के जरिये पुराना नाता है। फरीदाबाद में हुई एक रैली में मोदी ने खुद कहा था वह यहां की सारी समस्याओं से वाकिफ हैं। उन्होंने इस शहर को नजदीक से देखा है। उन्होंने यहां तक बताया कि गुर्जर के साथ स्कूटर पर बैठकर यहां की खाक छानी है।

स्कूटर पर साथ घूमे मोदी और गुर्जर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्ट तीन की सरकार रविवार को हरियाणा में बन गई। मोदी का हरियाणा से विशेष लगाव होने के कारण इस बार भी मोदी ने फरीदाबाद के सांसद कृष्णपाल गुर्जर को मंत्री पद सौंपा है। मोदी से नजदीकी के कारण ही भाजपा सांसद कृष्णपाल गुर्जर का कद प्रदेश की राजनीति में अचानक बढ़ गया है।

पीएम मोदी और कृष्णपाल का पुराना नाता है। जब वर्ष 1992 से 2000 तक वह हरियाणा भाजपा के प्रभारी रहे। जिसके तहत उनका प्रदेश के लगभग सभी जिलों में आना-जाना रहा है। तब कृष्णपाल गुर्जर कृष्णपाल गुर्जर बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष थे। प्रधानमंत्री बनते ही उन्होंने हरियाणा से दो सांसदों कृष्णपाल गुर्जर एवं राव इंद्रजीत को मंत्री बनाकर विधानसभा के राजनीतिक समीकरण भी साध लिए हैं। कृष्णपाल गुर्जर के रिश्ते आरएसएस से भी काफी अच्छे हैं। उन्होंने संगठन के लिए काफी काम किया। फरीदाबाद में हुई एक रैली में मोदी ने खुद कहा था वह यहां की सारी समस्याओं से वाकिफ हैं। उन्होंने इस शहर को नजदीक से देखा है। गुर्जर के साथ स्कूटर पर बैठकर यहां की खाक छानी है। यहां मोदी की एक रैली एक मई 2009 को एनआईटी के दशहरा ग्राउंड एवं दूसरी 28 सितंबर 2012 को सेक्टर-12 में हुई। दोनों में उनका कृष्णपाल गुर्जर प्रेम झलका। इसीलिए गुर्जर को लोकसभा की टिकट मिली और पहली बार में ही उन्हें मंत्री पद मिला था। अब एक बार फिर उन्हें मोदी सरकार में हैट्रिक लगाते हुए मंत्री पद मिला है।

लगातार बीजेपी में: कृष्ण पाल गुर्जर अपने छात्र जीवन से ही समाजसेवा एवं राजनीती में सक्रीय रहे। जिसके परिणामस्वरूप अपने कालेज के दिनों में ही छात्र संघ के महासचिव बने। कृष्णपाल गुर्जर लगातार बीजेपी में ही रहे है।

पहली बार बने पार्षद: कृष्णपाल गुर्जर ने वर्ष 1994  में हरियाणा में पहली बार फरीदाबाद नगर निगम के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद रहे और नेता पार्षद दल रहे। इस विजय के बाद बीजेपी ने उन्हें पार्टी में प्रदेश मंत्री का ओहदा दिया।

विधानसभा चुनाव जीता: वर्ष 1996 में हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर क्षेत्र के जाने-माने राजनेता महेंद्र प्रताप को 37000 से अधिक मतों से हराकर हरियाणा विधान सभा में मेवला महाराजपुर विधानसभा से विधायक बने। हरियाणा राज्य में चौधरी बंसीलाल सरकार के समय हरियाणा विकास पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी की संयुक्त सरकार में कैबिनेट सड़क परिवहन मंत्री रहे।

दूसरी बार महेन्द्र प्रताप को हराया: वर्ष 2000 के हरियाणा के विधानसभा चुनाव में पुन: महेंद्र प्रताप को चुनाव हराकर फिर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बने और हरियाणा विधान सभा में नेता भाजपा विधायक दल रहे। वर्ष 2009 में तिगांव विधानसभा से तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुऐ। इसके बाद उनका कद और पद पार्टी में लगातार बढ़ता गया और वह प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंच गए।

सांसद निर्वाचित हुए: वर्ष 2014 में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से 466000 वोटों से चुनाव जीतकर सांसद निर्वाचित हुए। वहीं 26 मई, 2014 को मोदी की सरकार में सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं जहाजरानी राज्यमंत्री बने। गत नौ  नवम्बर, 2014 से उनका मंत्रालय बदलकर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री का कार्यभार दिया गया।

इनाम मंत्री पद के रूप में:  वर्ष 2019 में जब कृष्ण पाल गुर्जर ने कांग्रेस प्रत्याशी अवतार सिंह भडाना को 638239 वोटो के भारी अंतर से हराया था और 913222 वोट लिए थे, तब भी उन्हें इस भारी जीत का इनाम मंत्री पद के रूप में मिला था। वर्तमान में वह केंद्रीय भारी उद्योग एवं ऊर्जा राज्य मंत्री थे।

तीसरी बार फिर बने मंत्री: फिलहाल उन्होंने वर्ष 2024 में तीसरी बार हैट्रिक लगाते हुए 788569 मत लेकर जीत हासिल की और एनडीए के नेता चुने गए नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही मंत्री पद कृष्णपाल गुर्जर को मिलने पर जिस पर जिले में जश्न और खुशिया मनाई गई।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Haryana BJP: भाजपा का एक और नेता ने छोड़ा साथ

हरियाणा में भाजपा(Haryana BJP: ) को एक और झटका लगा है। पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।...

Brij Bhushan: बृजभूषण ने विनेश और बजरंग को ‘खलनायक’ बताया

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता बृजभूषण शरण सिंह(Brij Bhushan: ) ने शनिवार को कांग्रेस नेताओं और पहलवान...

AAP Sunita: सुनीता केजरीवाल ने कहा, मोदी जी केजरीवाल से डरे हुए हैं

हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सुनीता केजरीवाल (AAP Sunita: )ने शनिवार को लोगों से आम आदमी पार्टी (आप) को वोट देने का...

Recent Comments