Sunday, October 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeGujaratRahul Gandhi Gujarat: गुजरात दौरे पर राहुल गांधी, पार्टी कार्यकर्ताओं को करेंगे...

Rahul Gandhi Gujarat: गुजरात दौरे पर राहुल गांधी, पार्टी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

Google News
Google News

- Advertisement -

राहुल गांधी आज गुजरात (Rahul Gandhi Gujarat) के अहमदाबाद दौरे जाएंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के एक नेता ने यह जानकारी दी है। राहुल गांधी राजकोट के ‘गेमिंग जोन’ में आग लगने, वडोदरा में नाव पलटने और मोरबी पुल ढहने की घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन से भी मुलाकात करेंगे।

Rahul Gandhi Gujarat:गिरफ्तार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के परिवार से मिलेंगे

New Delhi: Leader of Opposition Rahul Gandhi speaks in the Lok Sabha during ongoing Parliament session, in New Delhi, Friday, June 28, 2024. (PTI Photo)

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi Gujarat) की कथित हिंदू विरोधी टिप्पणी को लेकर गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जीपीसीसी) कार्यालय के बाहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के कुछ दिनों बाद वह गुजरात का दौरा कर रहे हैं। दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के झड़प के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद कांग्रेस के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। आज वह इनके परिवार से भी मुलाकात करेंगे।

12 बजे के करीब पहुंचेंगे कांग्रेस दफ्तर

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi Gujarat) कांग्रेस के उन पांच कार्यकर्ताओं के परिवार के सदस्यों से भी मिलेंगे जो फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। गोहिल ने कहा कि राहुल गांधी दोपहर करीब साढ़े 12 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे। वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे। राहुल गांधी राजकोट ‘गेमिंग जोन’ में आग लगने और ऐसी अन्य त्रासदियों में जान गंवाने वालों के परिजन से भी मिलेंगे। वह उन पार्टी कार्यकर्ताओं के परिवार के सदस्यों से भी बातचीत करेंगे जिन्हें झड़प के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

दो जुलाई को हुई थी झड़प

शहर के पालडी इलाके में कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव गांधी भवन के बाहर दो जुलाई को कांग्रेस और भाजपा के सदस्यों के बीच उस समय झड़प हो गई थी, जब भाजपा की युवा शाखा के सदस्य हिंदुओं के बारे में गांधी की टिप्पणी के विरोध में वहां पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों में पथराव हुआ, जिसमें एक सहायक पुलिस आयुक्त सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। झड़प के एक दिन बाद तीन जुलाई को एलिसब्रिज पुलिस ने दो प्राथमिकी दर्ज कीं। पुलिस ने एक प्राथमिकी कांग्रेस और भाजपा दोनों से जुड़े लगभग 450 कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज की, जबकि दूसरी प्राथमिकी भाजपा की अहमदाबाद इकाई की युवा शाखा की शिकायत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज की गई।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

सबके सहयोग से ही सुधरेगा हरियाणा में लिंगानुपात

संजय मग्गूहरियाणा काफी उर्वर प्रदेश हैं। यहां की भूमि बड़ी उपजाऊ है। धान्य से भरपूर हरियाणा में अगर कम हो रही हैं, तो बेटियां। लिंगानुपात...

चंद्रबाबू नायडू और एमके स्टालिन के इरादे क्या हैं?संजय मग्गू

दक्षिण भार के दो राज्य तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश ने अब अपनी आबादी बढ़ाने का फैसला किया है। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन तो...

बोधिवृक्ष

बुजुर्ग महिला बोली, कहां है आजादी?अशोक मिश्रजवाहर लाल नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर...

Recent Comments