Friday, October 18, 2024
29.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAHR VIJ SAINI: अनिल विज ने संभाला कैबिनेट मंत्री का कार्यभार

HR VIJ SAINI: अनिल विज ने संभाला कैबिनेट मंत्री का कार्यभार

Google News
Google News

- Advertisement -

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल(HR VIJ SAINI: ) विज ने कहा कि ‘‘भारतीय जनता पार्टी की सरकार तीसरी बार प्रदेश में बनी है क्योंकि हम काम करने वाली संस्कृति के लोग हैं। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब किसी सरकार ने सकारात्मकता के आधार पर काम किया और लोगों ने उसे सराहा, जिससे इतिहास बना कि तीसरी बार भी भाजपा की हरियाणा में सरकार बनी है।’’

HR VIJ SAINI: कहा, सरकार ने सकारात्मकता के आधार पर काम किया

विज आज चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा उन्हें कैबिनेट मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। ज्ञात हो कि हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनी है और अनिल विज भी लगातार तीसरी बार कैबिनेट मंत्री बने हैं। विज ने कहा कि ‘‘हम उस पार्टी के लोग हैं जैसे छोटे बच्चों को दादी पहले दिन घुट्टी देती है, वैसे ही जब हम किसी को अपनी पार्टी का सदस्य बनाते हैं तो उसे भी घुट्टी दी जाती है कि इस पार्टी में आए हो, तो काम करना पड़ेगा। हमने करके दिखाया और हरियाणा में इतिहास रचा कि तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनी है। अन्यथा सरकारें नकारात्मकता के आधार पर बदलती रहती हैं, एक सरकार गलत काम करती है तो दूसरी आती है और फिर गलत करती है तो दोबारा बदल दी जाती है। लेकिन यह पहली बार है जब किसी सरकार ने सकारात्मकता के आधार पर काम किया और जिसे लोगों ने सराहा।’’

कहा, पोर्टफोलियो ज्यादा मायने नहीं रखता

पोर्टफोलियो दिए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘पोर्टफोलियो ज्यादा मायने नहीं रखता। मैं मंत्री हूं, ना भी होता तो विधायक होता, विधायक नहीं होता तो भाजपा का कार्यकर्ता होता। जब भाजपा की सरकार आई है तो हर कार्यकर्ता का दायित्व और जिम्मेदारी है कि वह प्रदेश के उत्थान और लोगों के कल्याण के लिए कार्य करें।’’मंत्रिमंडल की बैठक के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘आज मंत्रिमंडल की पहली बैठक में हमने कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की है जैसे धान की खरीद और किसानों को फसल की उपज का भुगतान। इसके अलावा, डीएपी खाद की कमी ना हो और खाद निरंतर मिलती रहे, इस पर भी विचार किया गया है। एससी और बीसी कमीशन के आरक्षण के प्रस्ताव पर भी विचार हुआ ताकि सभी जातियों में भेदभाव ना हो और समान अधिकार मिले।’’

सैनी ने विज को कुर्सी पर बिठाया और मिठाई खिलाई

इससे पहले, कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यभार संभालते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें कुर्सी पर बिठाया और मिठाई खिलाई। विज ने भी मुख्यमंत्री का मुंह मीठा कराया। विज ने कहा, ‘‘जैसे दिवाली मनाते हैं वैसे ही सारे प्रदेश को इस दिन को मनाना चाहिए क्योंकि हमने सकारात्मकता के आधार पर काम करके दिखाया है।’’इस अवसर पर कई मंत्रियों, विधायकों और गणमान्य लोगों ने विज को उनके कार्यालय में आकर बधाई और शुभकामनाएं दीं। विज के कार्यालय में आने पर उनके स्टाफ ने उनका स्वागत किया और विज ने अपने स्टाफ के सदस्यों को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Yahya Sinwar: मारा गया हमास का चीफ, इस्राइल ने दिखाए सबूत!

गाजा में इस्राइली रक्षा बल (IDF) ने गुरुवार को एक अभियान के दौरान हमास के तीन लड़ाकों को मार गिराया। शुरुआत में IDF और...

बोधिवृक्ष

कंप्यूटर की पहली प्रोग्रामर एडा लवलेसअशोक मिश्रहर साल आठ अक्टूबर को एडा लवलेस दिवस अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और...

HR CONGRESS : हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की बैठक, नया नेता चुनने की प्रक्रिया शुरू

हरियाणा में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) शुक्रवार (HR CONGRESS )को अपने नए नेता के चयन के लिए बैठक कर रहा है। इस बैठक में...

Recent Comments