Tuesday, February 4, 2025
16.3 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTkashmir winter:कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी, बर्फबारी के आसार

kashmir winter:कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी, बर्फबारी के आसार

Google News
Google News

- Advertisement -

कश्मीर(kashmir winter:) में कड़ाके की ठंड जारी है और घाटी में एक बार फिर बर्फबारी के आसार हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कश्मीर क्षेत्र में बुधवार से दो बार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ 1 से 2 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर को प्रभावित करेगा, जिससे बुधवार शाम से गुरुवार सुबह तक कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि 3 से 6 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी के आसार हैं, जबकि 4 से 6 जनवरी तक भारी बर्फबारी हो सकती है।

इस बीच, कश्मीर(kashmir winter:) में अधिकतर स्थानों पर रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की गई और घाटी में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी कश्मीर में ‘स्कीइंग’ के लिए मशहूर पर्यटक स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग, घाटी का सबसे ठंडा इलाका रहा। दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे था। श्रीनगर में मंगलवार की रात तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

मौसम विभाग के अनुसार, कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और पंपोर शहर के कोनीबल में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि दक्षिणी कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वर्तमान में कश्मीर घाटी ‘चिल्ला-ए-कलां’ (सर्वाधिक ठंड की अवधि) की चपेट में है। इसे सर्दियों का सबसे कठिन समय माना जाता है, जो 21 दिसंबर से शुरू हुआ था। ‘चिल्ला-ए-कलां’ की 40 दिनों की अवधि के दौरान सबसे अधिक बर्फबारी होती है। ‘चिल्ला-ए-कलां’ अगले साल 30 जनवरी को खत्म हो जाएगा, लेकिन शीतलहर जारी रहेगी। 40 दिनों के ‘चिल्ला-ए-कलां’ के बाद 20 दिवसीय ‘चिल्ला-ए-खुर्द’ और 10 दिन का ‘चिल्ला-ए-बच्चा’ भी होता है, जब घाटी में ठंड धीरे-धीरे कम होती है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

प्रयागराज रेलवे ने बसंत पंचमी पर्व पर 300 से अधिक ट्रेनों का किया सफल संचालन

*बसंत पंचमी पर्व पर प्रयागराज रेल मण्डल के सभी स्टेशनों से चलीं 106 मेला स्पेशल ट्रेनें* *बसंत पंचमी पर तीर्थयात्रियों के सुगम...

विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के प्रयास लाए रंग, घरौंडा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का नाम होगा देवी अहिल्या होल्कर विद्यालय

*क्षेत्र की लंबे समय से थी मांग, विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों से विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जारी किए आदेश*करनाल, 4 फरवरी- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री...

Recent Comments