Friday, February 21, 2025
22.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeASTROLOGY News Deshrojanaजानिए अपना राशिफल (2025)(सोमवार 13 जनवरी 2025)

जानिए अपना राशिफल (2025)(सोमवार 13 जनवरी 2025)

Google News
Google News

- Advertisement -

सोमवार का दिन जो की अत्यंत शुभ दिन माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार कई राशियों के लिए ख़ास रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। राशि अनुसार जानिए, कैसा रहेगा कल का दिन आपके

मेष राशि (Aries)
कार्यक्षेत्र में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी और उसका भी आपको मीठा फल मिलेगा।पार्टनरशिप में काम करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा। शाम के समय रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और रात का समय आनंद में बीतेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों के मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आपको अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा।

वृषभ राशि (टोरस)
आपको संतान की पढ़ाई को लेकर यदि कोई टेंशन चल रही थी, तो उसे भी दूर करने के लिए आप उनके गुरुजनों से बातचीत करेंगे। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी।आप अपने घर में सुख-सुविधाओं की चीजों पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini)
आपके ऊपर कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रहेगा, जिसके लिए आपको मेहनत भी अधिक करनी होगी। रात में मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा और आपको लाभ होगा। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छी डील मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer)
शौक मौज की चीजों पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।कर्क राशि के लोगों के लिए उत्तम संपत्ति के योग बन रहे हैं और आपके लिए आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा।

सिंह राशि (लियो)
आपको अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। कार्य क्षेत्र में आपके बॉस यदि आपको कोई काम सौपे, तो आप उसमें ढील बिल्कुल ना दें प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ रिश्ते में आगे ले बढ़ने की कोशिश करेंगे।

कन्या राशि (Virgo)
यदि किसी काम में बिना सोचे समझे इन्वेस्टमेंट करेंगे, तो उससे आपको भविष्य में नुकसान होने की संभावना है। शाम के समय व्यापार में कुछ की आशा बंधेगी, जिसका आपको आगे चलकर आपको लाभ होगा। पार्टनरशिप में यदि आपने कोई डील फाइनल की थी, तो वह भी आपको अच्छा मुनाफा दे सकती हैं।

तुला राशि (Libra)
माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पास और दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल हो सकता है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

सुनी सुनाई बातों पर यकीन ना करें। प्रेमी का प्यार और सपोर्ट मिलने के पूरे आसार हैं। यात्रा पर जाने के शुभ योग हैं। माता-पिता का आशीर्वाद से आप किस नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं।आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएगा।

धनु राशि (Sagittarius)
शाम का समय जीवनसाथी के साथ जरूरी चर्चा में व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से खुशी होगी।ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। आपको कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा।

मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य संबंधी मामलों में सतर्कता बरतें। प्रगति होकर समाज में सम्मान मिलेगा। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिल सकता है। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे

कुंभ राशि
आज का दिन भी अच्छा है।किसी की कही सुनी बातों पर आप भरोसा ना करें.भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा आप किसी वाद-विवाद में ना पड़ें और किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें।अपनी बुद्धि द्वारा किए कार्यों में ही हानि और निराशा हो सकती है।आप कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों को आसानी से मात दे सकेंगे।

मीन राशि (Pisces)
आज का दिन आपके लिए सेहत पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप परिवार में सदस्यों की बातों को नजरअंदाज करने से बचना होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। राशि के जातकों के लिए कल दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है, पारिवारिक समस्याओं को भी आप नजरअंदाज न करें।

राशिफल आपकी राशि के आधार पर संभावित घटनाओं एवं ग्रह नक्षत्र की चाल पर आधारित है। इसे प्रेरणा के रूप में लें। कर्म ही पूजा है।

Disclaimer : देश रोजाना किसी भी पाखंड को या अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता है और इस जानकारी पर आप अपने स्वतः संयान से निर्णय ले ।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments